बॉलीवुड के चर्चित कॉमेडियन राजपाल यादव इन दिनों गंभीर आर्थिक और कानूनी संकट से गुजर (Rajpal Yadav Net Worth) रहे हैं। 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में राहत न मिलने के बाद उन्हें तिहाड़ जेल में सरेंडर करना पड़ा, जिसके बाद से उनकी निजी जिंदगी और आर्थिक स्थिति को लेकर कई सवाल उठने लगे हैं। सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर जिस अभिनेता पर करोड़ों का कर्ज है, उसकी खुद की संपत्ति कितनी है?
फिल्म के घाटे से शुरू हुआ पूरा मामला
राजपाल यादव ने वर्ष 2010 के आसपास अपनी एक फिल्म को प्रोड्यूस करने के लिए कर्ज लिया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो सकी और आर्थिक नुकसान इतना बढ़ गया कि लिया गया कर्ज चुकाना मुश्किल हो गया। इसी सिलसिले में 9 करोड़ रुपये का चेक बाउंस हुआ और मामला अदालत तक पहुंच गया। सरेंडर के दौरान अभिनेता का भावुक बयान भी सामने आया, जिसमें उन्होंने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में वे खुद को बेहद अकेला महसूस कर रहे हैं।
कॉमेडी से पहचान, फीस करोड़ों में
राजपाल यादव को खासतौर पर कॉमेडी किरदारों के लिए (Rajpal Yadav Net Worth) जाना जाता है। भूल भुलैया में ‘छोटा पंडित’ का किरदार आज भी दर्शकों को याद है। इसके अलावा ढोल, हंगामा, भागम भाग, फिर हेरा फेरी और अपना सपना मनी मनी जैसी कई हिट फिल्मों में वे नजर आ चुके हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजपाल यादव एक फिल्म के लिए 1 से 2 करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं। बताया जाता है कि उन्होंने भूल भुलैया 2 में अपने किरदार के लिए करीब 1.25 करोड़ रुपये की फीस ली थी, जबकि चंदू चैंपियन के लिए उन्होंने लगभग 2 करोड़ रुपये चार्ज किए थे।
ब्रांड एंडोर्समेंट और लग्जरी लाइफ
फिल्मों के अलावा राजपाल यादव ब्रांड एंडोर्समेंट से भी अच्छी कमाई करते हैं। अनुमान है कि वे विज्ञापनों से सालाना करीब 35 लाख रुपये की आय अर्जित करते हैं। लाइफस्टाइल की बात करें तो उनके पास Audi और BMW जैसी लग्जरी कारें बताई जाती हैं।
कितनी है कुल संपत्ति?
विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राजपाल यादव की कुल नेटवर्थ करीब 50 से 80 करोड़ रुपये के बीच (Rajpal Yadav Net Worth) आंकी जाती है। हालांकि, चल रहे कानूनी विवाद और कर्ज के कारण उनकी आर्थिक स्थिति फिलहाल दबाव में है।
आगे की फिल्में
काम के मोर्चे पर राजपाल यादव जल्द ही फिल्म वेलकम टू द जंगल में नजर आने वाले हैं। फैंस को उम्मीद है कि आने वाला वक्त उनके लिए बेहतर साबित होगा और वे इस मुश्किल दौर से बाहर निकल पाएंगे।

