बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव के जेल से बाहर आने के बाद उनके और अभिनेता सोनू सूद के बीच बयानबाजी को लेकर चर्चा (Rajpal Yadav Check Bounce Case) तेज हो गई थी। हालांकि अब सोनू सूद ने इस मामले पर अपनी सफाई देते हुए कहा है कि उनके बयान को गलत तरीके से समझा गया।
दरअसल, चेक बाउंस केस के चलते राजपाल यादव को फरवरी की शुरुआत में तिहाड़ जेल जाना पड़ा था। इस दौरान कई फिल्मी हस्तियां उनकी मदद के लिए आगे आई थीं। अभिनेता सोनू सूद ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए फिल्म निर्माताओं से राजपाल यादव को फिल्मों में साइन करने और उन्हें एडवांस भुगतान देने की अपील की थी।
जेल से अंतरिम जमानत पर बाहर आने के बाद राजपाल यादव ने इस पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा था कि उन्हें काम की कोई कमी नहीं है और उन्हें काम मांगने की जरूरत (Rajpal Yadav Check Bounce Case) नहीं पड़ती। राजपाल यादव ने कहा कि सिनेमा उनका जुनून है और उनके पास लगातार काम आ रहा है।
इस बयान के बाद अब सोनू सूद ने पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि उनका इरादा किसी भी तरह से यह दिखाने का नहीं था कि राजपाल यादव को काम की जरूरत है।
सोनू सूद ने कहा कि उन्होंने सिर्फ इतना कहा था कि राजपाल यादव जैसे प्रतिभाशाली अभिनेता को फिल्मों में साइन किया जाए और उन्हें एडवांस भुगतान दिया जाए, क्योंकि वे इसके पूरी तरह हकदार हैं। सोनू सूद ने यह भी कहा कि वह राजपाल यादव के लिए बेहद खुश हैं और उनके प्रति उनके मन में पूरा सम्मान है।
कई फिल्मों और वेब सीरीज में नजर आएंगे राजपाल यादव
राजपाल यादव ने हाल ही में बताया कि उनके पास कई नए प्रोजेक्ट्स हैं। उन्होंने कहा कि वह निर्देशक प्रियदर्शन की दो फिल्मों “भूत बंगला” और “हैवान” में नजर (Rajpal Yadav Check Bounce Case) आएंगे। इसके अलावा वह दो वेब सीरीज और अन्य फिल्मों में भी काम कर रहे हैं।
गौरतलब है कि राजपाल यादव ने 5 फरवरी को 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था। करीब 12 दिन जेल में रहने के बाद उन्हें 17 फरवरी को अंतरिम जमानत मिल गई थी। अदालत ने उन्हें 18 मार्च तक अंतरिम जमानत पर राहत दी है।

