Site icon Navpradesh

बड़ी खबर: राजनांदगांव मेयर चुनाव में कांग्रेस ने मारी बाजी, एक वोट भाजपा…

rajnandgaon mayor election, congress win, hema deshmukh, navpradesh,

rajnandgaon mayor election, hema deshmukh

राजनांदगांव/नवप्रदेश। राजनांदगांव (rajnandgaon mayor election) नगर निगम के महापौर पद का चुनाव शुक्रवार को संपन्न हो गया। नवनिर्वाचित पार्षदों ने कांग्रेस (congress win) की हेमा देशमुख (hema deshmukh) को महापौर चुन लिया।

राजनांदगांव (rajnandgaon mayor election) नगर निगम के महापौर पद चुनाव में हेमा (hema deshmukh) ने भाजपा से अपनी प्रतिद्वंद्वी शोभा सोनी को 11 वोटों से पराजित कर दिया। चुनाव इसलिए खास रहा क्योंकि इसमें भाजपा पार्षदों की ओर से क्रॉस वाटिंग की गई।

हाल ही में संपन्न नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस केे 22 पार्षद चुनकर आए थे। इन 22 पार्षदों के साथ ही हेमा देशमुख को 8 निर्दलीयों के साथ ही भाजपा के एक पार्षद ने भी वोट दे दिया। क्योंकि उन्हें कुल 31 वोट मिले। कुल 51 सदस्यीय निगम में बहुमत के लिए 26 पार्षदों की जरूरत थी। कांग्रेस प्रत्याशी को 31 व भाजपा प्रत्याशी को 20 वोट मिले।

सभापति पद भी कांग्रेस के खाते में

सभापति पद के चुनाव में कांग्रेस के हरिनारायण धकेता ने भाजपा के शिव वर्मा को पराजित कर दिया। महापौर चुने जाने से पहले पार्षदों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस दौरान जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम समेत अन्य नेता मौजूद रहे। दूसरी ओर राजनांदगांव जिले के अंबागढ़ चौकी नगर पंचायत में अध्यक्ष का पद कांग्रेस के खाते में गया है। यहां कांग्रेस की विद्या ताम्रकार अध्यक्ष चुनी गई।

Exit mobile version