पूरा उत्तर और मध्य भारत इस वक्त भीषण गर्मी की तपिश से झुलस रहा है। मौसम का मिजाज कुछ ऐसा बदला है कि लोग सूरज की पहली किरण के साथ ही लू के थपेड़ों से परेशान होने लगे हैं।
जहां एक तरफ कई राज्यों में पारा 45 डिग्री के पार पहुंच (Rajnandgaon Highest Temperature) गया है, वहीं दूसरी तरफ मौसम विभाग ने एक साथ 9 राज्यों में अचानक बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी कर सबको हैरान कर दिया है। गर्मी और बारिश के इस लुका-छिपी के खेल ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।
राजनांदगांव में देश की सबसे ज्यादा गर्मी, लू का जबरदस्त कहर (Rajnandgaon Highest Temperature)
छत्तीसगढ़ के लिए मौसम की खबर डराने वाली है। रविवार को राजनांदगांव और विदर्भ के वर्धा में देश का सबसे अधिक तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आलम यह है कि दोपहर होते-होते सड़कें सूनी हो जा रही हैं।
मौसम विभाग की मानें तो अगले तीन-चार दिनों तक छत्तीसगढ़ के साथ-साथ यूपी, एमपी और राजस्थान में ‘हीटवेव’ यानी लू का प्रकोप और बढ़ेगा। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में भी पारा 44.6 डिग्री तक पहुंच चुका है, जिसने अप्रैल के महीने में ही जून जैसी गर्मी का अहसास करा दिया है।
कहीं आग तो कहीं पानी, इन राज्यों में शुरू होगी बारिश
भीषण गर्मी के बीच एक चौंकाने वाली खबर यह है कि झारखंड समेत देश के 9 राज्यों में अचानक मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी (Rajnandgaon Highest Temperature) किया है कि अगले 24 घंटों के भीतर झारखंड, उत्तराखंड और पूर्वोत्तर के राज्यों में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और गरज-चमक के साथ बारिश होगी। बिहार में भी 23 अप्रैल के आसपास तेज आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे बढ़ते तापमान से थोड़ी राहत मिल सकती है।
दिल्ली और यूपी का क्या है हाल?
राजधानी दिल्ली में भी आसमान में बादलों की आवाजाही लगी रहेगी, लेकिन तापमान में कमी आने के आसार नहीं हैं। दिल्ली में पारा 41 डिग्री तक जा सकता है। वहीं उत्तर प्रदेश के लखनऊ, वाराणसी और बांदा जैसे शहरों में तापमान सामान्य से कहीं ज्यादा दर्ज किया जा रहा है।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 23 अप्रैल तक उत्तर-पश्चिमी भारत के राज्यों में पारा 2 से 4 डिग्री तक और ऊपर चढ़ सकता है, जिससे गर्मी के तेवर और ज्यादा तीखे (Rajnandgaon Highest Temperature) होने वाले हैं।
