Site icon Navpradesh

Rajnandgaon : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्व. राजीव गांधी के सपनों और विचारों को आगे ले जाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं : महेन्द्र यादव

Rajnandgaon,

राजनांदगांव, नवप्रदेश। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा राजीव गांधी किसान न्याय योजना की द्वितीय किश्त किसानों के बैंक खातों में हस्तांतरित किए जाने पर प्रदेश किसान कांग्रेस महामंत्री महेन्द्र यादव ने आभार व्यक्त किया है।

महेन्द्र यादव ने कहा कि, स्व. राजीव गांधी जी ने अपनी दूरदर्शी सोच का ही परिणाम है कि 21वीं सदी में भारत विश्व पटल में उन्नत तकनीक और सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में अपनी उपलब्धियों के लिए जाना.पहचाना जा रहा है। देश के ग्रामीण तबके को मजबूत बनाने की दिशा में स्व. राजीव गांधी ने ऐतिहासिक निर्णय लिए और पंचायती राज अस्तित्व में आया।

उन्होंने कहा कि, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्व. राजीव गांधी के सपनों और विचारों को आगे ले जाने की ही दिशा में कार्य कर रहे हैं। राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना,

राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना जैसे छत्तीसगढ़ सरकार के प्रयास रंग ला रहे हैं। ग्रामीणों को उनकी मेहनत का वास्तविक परिणाम मिल रहा है। किसान, गौपालक किसानों को बड़ा आर्थिक लाभ हासिल हो रहा है।

महामंत्री यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा राजीव गांधी किसान न्याय योजना की खरीफ वर्ष 2021 की दूसरी किश्त के तहत 26 लाख 21 हजार किसानों को इनपुट सब्सिडी के रूप 1745 करोड़ रूपए की राशि उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की गई है,

इससे पूर्व 21 मई 2022 को राज्य के किसानों को इस योजना की प्रथम किस्त के रूप में 1745 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया था। द्वितीय किस्त के भुगतान की गई राशि को मिलाकर किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के शुरू होने के बाद से अब तक 14 हजार 665 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया है।

इस योजना में खरीफ 2019 में 18.43 लाख किसानों को 4 किस्तों में इनपुट सब्सिडी के रूप में 5627 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया। खरीफ वर्ष 2020 के 20.59 लाख किसानों को 5553 करोड़ रूपए की इनपुट सब्सिडी दी जा चुकी है। वहीं गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 5 करोड़ 24 लाख रूपए का भुगतान किया गया है।

इस राशि मे से गोबर विक्रेताओं को 2.64 करोड़ रूपए तथा गौठान समितियों तथा स्व सहायता समूह को 2.60 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया। छत्तीसगढ़ की गोधन न्याय योजना देश-दुनिया की इकलौती योजना है, जिसके तहत गौठानों में 2 रूपए किलो की दर से गोबर तथा 4 रूपए लीटर की दर से गौमूत्र की खरीदी की जा रही है।

Exit mobile version