Site icon Navpradesh

Rajinikanth Spiritual Journey : सुपरस्टार से संत तक… हिमालय की यात्रा पर निकले रजनीकांत, सोशल मीडिया पर छाया आध्यात्मिक लुक

Rajinikanth Spiritual Journey

Rajinikanth Spiritual Journey

Rajinikanth Spiritual Journey : सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth Spiritual Journey) ने फिलहाल फिल्मों से ब्रेक ले लिया है। वे इन दिनों हिमालय की ओर आध्यात्मिक यात्रा पर निकले हुए हैं। रजनीकांत को इस दौरान पत्तल पर सादगी से भोजन करते देखा गया। सादगीभरे अंदाज और आध्यात्मिक रुझान के कारण ही वे करोड़ों फैंस के दिलों में बसे हैं।

दोस्तों के साथ यात्रा

अभिनेता रजनीकांत रविवार सुबह अपने दोस्तों के साथ ऋषिकेश पहुंचे। वे मुनि की रेती शीशमझाड़ी स्थित स्वामी दयानंद आश्रम गए। आश्रम में उन्होंने स्वामी दयानंद सरस्वती के समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद रजनीकांत (Rajinikanth Spiritual Journey) ने ध्यान साधना की और गंगा घाट पर आयोजित गंगा आरती में भी भाग लिया।

ग्लैमर से दूर सादगीभरा अंदाज

रजनीकांत (Rajinikanth Spiritual Journey) का यह सादा रूप फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है। उनकी एक तस्वीर में वे सड़क किनारे पत्तल पर परोसे गए भोजन का आनंद लेते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस लगातार लिख रहे हैं कि रजनीकांत जैसे सुपरस्टार का इतना विनम्र और सरल जीवन जीना ही उन्हें सबसे खास बनाता है।

फैंस में उत्साह

फिल्मों से दूर रहने के बावजूद रजनीकांत (Rajinikanth Spiritual Journey) की हर गतिविधि उनके प्रशंसकों के लिए खबर बन जाती है। उनकी हिमालय यात्रा से जुड़े फोटो और वीडियो लगातार वायरल हो रहे हैं। कहा जा रहा है कि वे इस दौरान ध्यान और साधना से खुद को रिचार्ज करने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि फिल्मों में लौटने पर पहले से ज्यादा ऊर्जा के साथ दर्शकों का मनोरंजन कर सकें।

Exit mobile version