Raja Raghuvanshi Murder Case : नाले से निकली रहस्य की परत…राजा रघुवंशी हत्याकांड में छिपे सबूतों की परतें खुलने लगीं…

इंदौर, 26 जून। Raja Raghuvanshi Murder Case : राजा रघुवंशी हत्याकांड की गुत्थी अब एक-एक करके खुलने लगी है। मेघालय पुलिस की टीम ने बुधवार को इंदौर के पलासिया क्षेत्र में एक नाले से प्लास्टिक में बंद संदिग्ध सामान बरामद किया, जो इस हाई-प्रोफाइल हत्याकांड से जुड़े अहम सबूत हो सकते हैं। सामान को ‘रियल एस्टेट कारोबारी’ शिलोम जेम्स की निशानदेही पर बरामद किया गया है, जिसे पहले ही इस मामले में सबूत मिटाने और छिपाने के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है।

क्या है नाले से मिले थैले में?

स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने संकेत दिया है कि बरामद सामान में एक तमंचा हो सकता है, जो संभवतः इंदौर के उस फ्लैट से गायब किया गया (Raja Raghuvanshi Murder Case)था, जहां राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम ने हत्या के बाद कई दिन छिपकर गुजारे थे।

https://navpradesh.com/chhattisgarh-monsoon-june-26-forecast/

22 जून को भी मिला था सबूत जलाने का सुराग

इससे पहले 22 जून को भी मेघालय पुलिस ने जेम्स की निशानदेही पर इंदौर के एक खाली प्लॉट से जले हुए बैग के टुकड़े बरामद किए थे। ये टुकड़े भी अब सबूत मिटाने की एक बड़ी साजिश की ओर इशारा कर रहे हैं।

जिस फ्लैट में सोनम छिपी थी, वो अब खाली मिला

फ्लैट रियल एस्टेट एजेंट शिलोम जेम्स ने विशाल चौहान के लिए किराए पर दिलाया था।

सोनम उसी फ्लैट में छिपी थी, लेकिन जब पुलिस वहां (Raja Raghuvanshi Murder Case)पहुंची, तो फ्लैट पूरी तरह खाली मिला।

इसके बाद सोनम इंदौर से फरार होकर उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर चुकी है।

कौन-कौन गिरफ्तार हैं अभी तक?

शिलोम जेम्स (रियल एस्टेट कारोबारी)

लोकेंद्र सिंह तोमर (फ्लैट मालिक)

बलबीर अहिरवार उर्फ बल्ला (सुरक्षा गार्ड)

तीनों फिलहाल मेघालय पुलिस की ट्रांजिट हिरासत में हैं, जहां पूछताछ जारी है।

https://youtu.be/wW0hUGaXKNI?si=vjeRmYb3X7IEThVx

अब आगे क्या?

सूत्रों के अनुसार, अब फ्लैट में छिपे अन्य डिजिटल उपकरण, दस्तावेज और डीएनए आधारित सबूतों की भी तलाश की जा रही (Raja Raghuvanshi Murder Case)है। पुलिस को उम्मीद है कि यह नाला सिर्फ कूड़ा नहीं, हत्या के रहस्य छिपाए बैठा था।

Exit mobile version