राजधानी रायपुर के उरला इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मेटल पार्क क्षेत्र से एक मानव कंकाल (Raipur Skeleton Case) बरामद हुआ। सुनसान जगह पर मिली इस बरामदगी ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, कंकाल की पहचान दिलीप नामक व्यक्ति के रूप में की जा रही है, जिसकी उम्र करीब 45 से 50 वर्ष बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि वह करीब एक महीने से लापता था और उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पहले ही दर्ज कराई जा चुकी थी।
एक साथ पहुंची पुलिस, क्राइम ब्रांच और फॉरेंसिक टीम (Raipur Skeleton Case)
सूचना मिलते ही छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम, क्राइम ब्रांच और फॉरेंसिक विशेषज्ञ मौके (Raipur Skeleton Case) पर पहुंच गए। घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी गई है। वरिष्ठ अधिकारियों ने भी मौके का निरीक्षण किया और टीम को हर पहलू से जांच के निर्देश दिए हैं।
हत्या या हादसा? हर एंगल से जांच जारी
उरला थाना पुलिस के अनुसार फिलहाल कंकाल मिलने की पुष्टि हुई है, लेकिन मौत के कारणों को लेकर स्थिति साफ नहीं है। पोस्टमॉर्टम और फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट के बाद ही यह स्पष्ट (Raipur Skeleton Case) हो पाएगा कि मामला हत्या का है या किसी अन्य वजह से मौत हुई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और गुमशुदगी के पुराने रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं।
