Raipur Police’s Cop Of The Month : SSP सिंह ने 11 अच्छे मातहतों को अवॉर्ड दिया तो 01 बुरे को किया सस्पेंड

रायपुर/नवप्रदेश। Raipur Police’s Cop Of The Month : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर संतोष सिंह ने आज जिला पुलिस बल के 11 अच्छे मातहतों को अवॉर्ड दिया तो 01 बुरे को किया सस्पेंड किया। रिश्वतखोरी की आरोपी महिला थाना की सस्पेंडेट टीआई वेदवती दरियो और टिकरापारा थाना के लाइन अटैच टीआई दुर्गेश रावटे के बाद से ही SSP संतोष सिंह बहुत ही सख्ती से बेहतर पुलिसिंग के लिए ताकीद कर चुके हैं। इतना ही नहीं उन्होंने अच्छे पुलिस वालों को सम्मान देने में भी तत्परता दिखाई है।

SSP संतोष सिंह द्वारा स्पष्ट रूप से कहा गया है कि जनता से अच्छा व्यवहार जिम्मेदारी एवं निष्ठापूर्वक कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को हमेशा सम्मानित किया जाएगा। वहीं अवैध काम में लिप्त व अनुशासनहीनता व पदीय कर्तव्य निर्वहन में लापरवाहीपूर्ण आचरण करने वाले पुलिसकर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।

SSP सिंह ने कहा- चुने गए अधिकारियों/कर्मचारियों को नगद ईनाम एवं गुड सर्विस एंट्री व प्रशंसा-पत्र के साथ ही उनका फोटो समस्त पुलिस कार्यालयों और जिले के सभी थाना व चौकी के नोटिस बोर्ड पर पूरे माह के लिए लगा रहेगा। इससे दूसरे पुलिसकर्मी भी अच्छा कार्य करने के लिए प्रोत्साहित होंगे। इसके साथ ही अनुशासनहीनता बरतने और अशोभनीय आचरण पर आरक्षक रामचरण ध्रुव को सस्पेंड कर लाईन अटैच किया गया।

कॉप ऑफ द मंथ

Exit mobile version