Raipur Collector Banished 4 Criminals : 24 घंटे के अंदर जमन ईरानी, पप्पू, सत्यम और भूपेंद्र को होना होगा जिलाबदर

रायपुर/नवप्रदेश। Raipur Collector Banished 4 Criminals : कलेक्टर गौरव सिंह ने दाण्डिक प्रकरणों में पारित आदेश अनुसार 24 घंटे के 24 घंटे के अंदर जमन ईरानी, पप्पू, सत्यम और भूपेंद्र को जिलाबदर किया है। रायपुर तथा समीपवर्ती राजस्व जिला महासमुंद, धमतरी, दुर्ग, बलौदा बाजार जिले क्षेत्र से तीन माह की अवधि के लिए निष्कासित किया गया है।

आदतन अपराधी भूपेंद्र साहू उर्फ़ वकील पिता भागवत साहू उम्र 23 वर्ष बंजारी बड़ी गंगानगर भनपुरी थाना खमतराई जिला रायपुर, सत्यम उर्फ नाती वर्मा पिता मंगल सिंह वर्मा उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम चरौदा थाना धरसीवा जिला रायपुर, जमन अली पिता शराफत अली उम्र 30 साल निवासी मकान नंबर 13 ब्लॉक नंबर 14 बीएसपी कॉलोनी ईरानी डेरा दलदल सिवनी थाना पंडरी जिला रायपुर, पप्पू उर्फ हीरालाल जंघेल पिता पंचू उम्र 33 साल निवासी लोधी पारा थाना गुढ़ियारी जिला रायपुर को तीन माह के लिए जिला बदर कर दिया है। जब तक यह आदेश लागू रहेगा, बिना वैधानिक पूर्वानुमति लिए इस जिले एवं उल्लेखित जिलों की सीमा में प्रवेश नहीं करना है। इन सभी को इस आदेश का तुरन्त पालन करने और पालन न करने पर उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही के आदेश दिए हैं। इन लोगों के खिलाफ विभिन्न थानों में कई अपराध दर्ज है।

Exit mobile version