Raipur Bar Association : न्याय व्यवस्था पर जनता का भरोसा बना रहे, अधिवक्ता और न्यायाधीश मिलकर करें काम, सांसद बृजमोहन अग्रवाल का आह्वान

रायपुर जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में शुक्रवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय माहौल (Raipur Bar Association) में संपन्न हुआ। रायपुर जिला अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इस दौरान न्यायिक और प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े कई वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

समारोह में वक्ताओं ने न्याय व्यवस्था की मजबूती, अधिवक्ताओं की भूमिका और आम लोगों को समय पर न्याय दिलाने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ताओं के लिए सुविधाओं के विस्तार को लेकर भी महत्वपूर्ण घोषणा की गई।

न्याय व्यवस्था पर जनता का विश्वास बनाए रखने की अपील Raipur Bar Association

रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि न्यायाधीश और अधिवक्ता दोनों की जिम्मेदारी है कि वे मिलकर न्याय व्यवस्था पर जनता का भरोसा कायम रखें। उन्होंने कहा कि आज भी लोगों का सबसे अधिक विश्वास न्यायपालिका पर है और इस विश्वास को बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि न्याय व्यवस्था ही समाज में विश्वास कायम रखने का सबसे मजबूत माध्यम है।

राजनीति में कानून के जानकारों की जरूरत

सांसद ने कहा कि पहले संसद और विधानसभाओं में बड़ी संख्या में वकालत और न्यायिक पृष्ठभूमि से जुड़े लोग पहुंचते थे, लेकिन अब उनकी संख्या कम होती जा रही है। उन्होंने कहा कि संविधान और कानून की बेहतर समझ रखने वाले लोगों को राजनीति में आगे आना चाहिए, ताकि लोकतांत्रिक व्यवस्था और मजबूत हो सके।

सांसद निधि से 10 लाख रुपये देने की घोषणा Raipur Bar Association

बृजमोहन अग्रवाल ने अधिवक्ताओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए अपनी सांसद निधि से 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि न्यायालय और अधिवक्ताओं से उनका वर्षों पुराना जुड़ाव रहा है और वे अधिवक्ताओं की जरूरतों को अच्छी तरह समझते हैं।

गरीबों को न्याय दिलाने पर दिया जोर

सांसद ने अधिवक्ता संघ से अपील की कि दूरदराज के क्षेत्रों से आने वाले गरीब और जरूरतमंद लोगों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था और मजबूत (Raipur Bar Association) की जाए। उन्होंने विशेष रूप से राजस्व और भूमि विवादों से जुड़े मामलों में गरीबों को उचित कानूनी सहायता देने की आवश्यकता बताई।

कई गणमान्य लोग रहे मौजूद Raipur Bar Association

समारोह में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, जिला एवं सत्र न्यायाधीश बलराम वर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति गौतम चौरड़िया, महापौर मीनल चौबे सहित स्टेट बार काउंसिल के पदाधिकारी, वरिष्ठ अधिवक्ता और बड़ी संख्या में अधिवक्ता (Raipur Bar Association) उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अधिवक्ता संघ के नव निर्मित कार्यालय का उद्घाटन किया और संघ के कैलेंडर का भी विमोचन किया।

Exit mobile version