Rahul Gandhi Parliament Speech : “आपने भारत को बेच दिया” – अमेरिका से ट्रेड डील पर संसद में भड़के राहुल गांधी, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Rahul Gandhi Parliament Speech

Rahul Gandhi Parliament Speech

लोकसभा में बुधवार को उस वक्त सियासी पारा चढ़ गया, जब विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi Parliament Speech) ने अमेरिका के साथ प्रस्तावित ट्रेड डील को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। राहुल गांधी ने सदन में सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी सरकार ने अमेरिकी दबाव में आकर देश के डेटा और आत्मसम्मान को गिरवी रख दिया है। उनके इस बयान के बाद संसद में जोरदार हंगामा देखने को मिला।

राहुल गांधी ने अपनी बात रखते हुए सीधे डोनाल्ड ट्रंप का नाम लिया और कहा कि जिस भारतीय डेटा के दम पर भारत 21वीं सदी की सबसे बड़ी ताकत (Rahul Gandhi Parliament Speech) बन सकता था, उसे सरकार ने विदेशी ताकतों के हवाले कर दिया। उन्होंने दावा किया कि सरकार इस मुद्दे पर कोई ठोस जवाब देने की स्थिति में नहीं दिखी।

“इंडियन डेटा 21वीं सदी की असली ताकत है”

अपने भाषण में राहुल गांधी ने डिजिटल इकॉनमी और डेटा की अहमियत पर खास जोर दिया। उन्होंने कहा कि आज दुनिया में अमेरिका और चीन के बीच जो मुकाबला चल रहा है, उसमें सबसे कीमती संसाधन भारतीय डेटा है।

राहुल गांधी के मुताबिक, अगर अमेरिका को डॉलर की वैश्विक पकड़ बनाए (Rahul Gandhi Parliament Speech) रखनी है, तो उसे भारतीय डेटा की जरूरत है। लेकिन सरकार ने ट्रेड डील के नाम पर फ्री डेटा फ्लो की अनुमति देकर और डिजिटल टैक्स को सीमित करके देश के हितों से समझौता किया है।

“हम ट्रंप के नौकर नहीं हैं”

राहुल गांधी ने अपनी बात को और आक्रामक अंदाज़ में रखते हुए कहा, “अगर इंडिया अलायंस की सरकार होती और हमें राष्ट्रपति ट्रंप से बात करनी होती, तो हम साफ कहते – हम आपके दोस्त हैं, नौकर नहीं। हम बराबरी के स्तर (Rahul Gandhi Parliament Speech) पर बात करते।” उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका को भारतीय डेटा तक पहुंच चाहिए, तो उसे भारत के साथ सम्मानजनक व्यवहार करना होगा।

किसानों और ऊर्जा सुरक्षा को लेकर भी सरकार पर वार

राहुल गांधी ने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए तीन अहम मुद्दे गिनाए। उन्होंने कहा कि भारत की एनर्जी सिक्योरिटी किसी भी कीमत पर समझौते का विषय नहीं हो सकती।

उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिकी सरकार अपने किसानों के हितों की रक्षा करना चाहती है, जबकि मोदी सरकार भारतीय किसानों के हितों की अनदेखी कर रही है।

इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका को भारत की तुलना पाकिस्तान से नहीं करनी (Rahul Gandhi Parliament Speech) चाहिए और अगर अमेरिकी नेतृत्व पाकिस्तान के सैन्य अधिकारियों के साथ संवाद कर रहा है, तो भारत को इस पर अपना स्पष्ट रुख दिखाना चाहिए।

सरकार पर राहुल गांधी के 5 बड़े आरोप

राहुल गांधी ने सदन में सरकार पर पांच गंभीर आरोप लगाए –

भारत ने डिजिटल ट्रेड नियमों पर अपना नियंत्रण कमजोर किया।

डेटा लोकलाइज़ेशन की शर्तों में ढील दी गई।

अमेरिका को फ्री डेटा फ्लो की अनुमति दी गई।

डिजिटल टैक्स को सीमित कर राजस्व को नुकसान पहुंचाया गया।

बड़ी कंपनियों को 20 साल की टैक्स छूट देकर देश के हितों को चोट पहुंचाई गई।

राहुल गांधी के इन आरोपों के बाद सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक (Rahul Gandhi Parliament Speech) देखने को मिली। फिलहाल यह मुद्दा राजनीतिक गलियारों से लेकर नीति-निर्माण तक नई बहस को जन्म देता नजर आ रहा है।

You may have missed