पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता की गलियां शनिवार को एक ऐसे मंजर की गवाह (Rahul Banerjee Death News) बनीं, जिसने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया है। मशहूर अभिनेता राहुल अरुणोदय बनर्जी की रहस्यमयी और दुखद मौत के बाद अब टॉलीवुड के सितारे अपने साथी के लिए ‘इंसाफ’ की मांग लेकर सड़कों पर उतर आए हैं।
आलम यह है कि बंगाल की आधी फिल्म इंडस्ट्री काम-काज छोड़ हाथ में तख्तियां लिए मौन मार्च निकाल रही है। सोशल मीडिया पर इस विरोध प्रदर्शन के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसने राज्य प्रशासन और बड़े प्रोडक्शन हाउसों की नींद उड़ा दी है।
मौन मार्च में उमड़ी सितारों की भीड़ (Rahul Banerjee Death News)
4 अप्रैल की शाम जैसे ही घड़ी ने 5:20 बजाया, टेक्नीशियन स्टूडियो से एक खामोश लेकिन बेहद ताकतवर मार्च शुरू हुआ। इसमें रितविक चक्रवर्ती, गौरव चक्रवर्ती, जून मालिया और अरिंदम सिल जैसे दिग्गज कलाकार शामिल थे।
राधा स्टूडियो तक निकले इस मार्च में अभिनेता ऋषि कौशिक और सिंगर लगनजिता चक्रवर्ती समेत टीवी जगत के दर्जनों लोकप्रिय चेहरे नजर आए। प्रदर्शनकारियों के हाथों में मौजूद पोस्टरों पर सिर्फ एक ही सवाल था- “राहुल के लिए न्याय कब?” इस मार्च ने साफ कर दिया है कि इंडस्ट्री अब अपने साथी की मौत को महज एक हादसा मानकर बैठने वाली नहीं है।
प्रोडक्शन हाउस के खिलाफ ‘जीरो FIR’ और गंभीर आरोप
इस पूरे मामले में सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब ‘वेस्ट बंगाल मोशन पिक्चर्स आर्टिस्ट्स फोरम’ ने कोलकाता के रीजेंट पार्क थाने में एक ‘जीरो FIR’ दर्ज कराई। यह शिकायत सीधे तौर पर ‘मैजिक मोमेंट्स मोशन पिक्चर्स’ के रसूखदार निर्देशकों- शैबाल बनर्जी और लीना गांगुली के खिलाफ की गई है।
फोरम के महासचिव शांतिलाल मुखर्जी ने इस कानूनी लड़ाई का बिगुल (Rahul Banerjee Death News) फूंका है। जीरो FIR का मतलब साफ है कि मामला इतना गंभीर है कि क्षेत्राधिकार की परवाह किए बिना तुरंत जांच की जरूरत है। अब इस केस को संबंधित पुलिस स्टेशन में ट्रांसफर कर कानूनी शिकंजा कसा जाएगा।
क्या छिपा रहा है प्रोडक्शन हाउस?
आर्टिस्ट्स फोरम ने अपने बयान में बेहद तल्ख लहजे में कहा है कि उन्होंने घटना की सही परिस्थितियों को जानने के लिए कानूनी सलाह ली है। 1 अप्रैल को ही प्रोडक्शन हाउस को एक औपचारिक पत्र भेजकर स्पष्टीकरण मांगा गया था,
लेकिन संतोषजनक जवाब न मिलने के कारण अब मामला पुलिस की दहलीज तक पहुंच (Rahul Banerjee Death News) गया है। टॉलीवुड में चर्चा गर्म है कि क्या राहुल बनर्जी किसी बड़े दबाव में थे? आखिर उस दिन सेट पर या उसके बाद ऐसा क्या हुआ जिसने एक उभरते सितारे की जान ले ली? इन सवालों के जवाब अब पुलिस की तफ्तीश में ही सामने आएंगे।
