Raghav Chadha-Parineeti Chopra : राघव चड्ढा-परिणीति चोपड़ा के रिश्ते पर लगाई AAP सांसद ने मुहर, ट्विटर पर दी बधाई

Raghav Chadha-Parineeti Chopra : राघव चड्ढा-परिणीति चोपड़ा के रिश्ते पर लगाई AAP सांसद ने मुहर, ट्विटर पर दी बधाई

मुंबई, नवप्रदेश। प्रियंका चोपड़ा की कजिन और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता और पंजाब से राज्य सभा सांसद राघव चड्ढा के रिश्ते पर आम आदमी पार्टी से सांसद संजीव अरोड़ा ने मुहर लगा दी है।

संजीव अरोड़ा ने ट्विटर के जरिए परिणीति-राघव के रिश्ते पर मुहर लगाते हुए एक ट्वीट किया है जिसके बाद से ये बात कंफर्म हो गई है कि दोनों रिश्ते हैं और जल्द इस रिश्ते को नाम देने वाले (Raghav Chadha-Parineeti Chopra) हैं।

आम आदमी पार्टी से सांसद संजीव अरोड़ा ने परीणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा की तस्वीरों का कोलाज शेयर करते हुए ट्वीट में लिखा है, ‘मैं परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को दिल से बधाई देता हूं। उनकी यूनियन प्यार, खुशी और कम्पैनियन शिप के साथ ब्लेस रहे। मेरी बेस्ट विशेज।’

परिणीति-राघव का वीडियो हुआ था वायरल

बीते कुछ समय से परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के रिश्ते की खबरें सोशल मीडिया पर छाई हैं। हाल ही में दोनों बॉलीवुड और राजनीति जगत की बड़ी हस्तियों को साथ में पहले डिनर डेट और फिर लंच डेट पर स्पॉट किया (Raghav Chadha-Parineeti Chopra) गया।

जिसके बाद से परिणीति-राघव के डेटिंग के रुमर्स छाए हुए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियोज में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा पैपराजी के सामने साथ में मुस्कुराते नजर आ रहे थे।

मनीष मल्होत्रा डिजाइन करेंगे परिणीति की शादी का आउटफिट!

पंजाब से राज्य सभा सांसद राघव चड्ढा के साथ लंच डेट के बाद परिणीति चोपड़ा को बॉलीवुड के फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर के बाहर भी स्पॉट किया गया था। जिसके बाद से फैंस कयास लगा रहे हैं कि परिणीति अपनी शादी के आउटफिट के लिए डिजाइनर मनीष मल्होत्रा से मिलने पहुंची थीं।

हालांकि इस मामले में अब तक परिणीति और राघव ने चुप्पी साध रखी है और लोगों के पूछने पर दोनों मुस्कुरा देते (Raghav Chadha-Parineeti Chopra) हैं। बता दें कि अगर परिणीति अपने शादी के आउटफिट के लिए मनीष मल्होत्रा को चुनती हैं तो वह आलिया और कियारा की लिस्ट में शामिल हो जाएंगी। इन दोनों एक्ट्रेसेस ने भी मनीष मल्होत्रा से ही अपनी शादी का जोड़ी बनवाया था।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *