मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और हवाई सेवाओं में रुकावट के बीच सोशल मीडिया पर कई तरह की खबरें वायरल (R Madhavan Dubai News) होने लगीं। दुबई में उड़ानें प्रभावित होने की खबरों के बाद भारतीय सितारों को लेकर भी अटकलें तेज हो गईं। खासतौर पर अभिनेता R. Madhavan और Ajith Kumar के नाम ट्रेंड करने लगे, क्योंकि दोनों का दुबई से खास जुड़ाव रहा है।
आर माधवन ने दी सफाई
फैंस की चिंता बढ़ती देख आर माधवन ने खुद स्थिति साफ की। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने बताया कि वह फिलहाल दुबई में नहीं, बल्कि अपने परिवार के साथ अमेरिका में हैं और पूरी तरह सुरक्षित हैं। उन्होंने प्रशंसकों की चिंता और दुआओं के लिए आभार भी जताया। माधवन ने यह भी कहा कि जब तक मिडिल ईस्ट के हालात सामान्य नहीं हो जाते, वे अमेरिका में ही रहेंगे। उनके इस स्पष्ट बयान के बाद सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर विराम लग गया और फैंस ने राहत की सांस ली।
अजित कुमार को लेकर सस्पेंस
जहां माधवन ने खुद अपडेट दे दिया, वहीं अजित कुमार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने (R Madhavan Dubai News) नहीं आया है। अजित अक्सर अपने मोटरस्पोर्ट्स शौक के चलते दुबई में समय बिताते हैं। ऐसे में फैंस उनकी सुरक्षा को लेकर भी चिंतित हैं। हालांकि, कई प्रशंसकों ने अपील की है कि बिना पुष्टि के किसी भी खबर को साझा न किया जाए और आधिकारिक बयान का इंतजार किया जाए।
फैंस की अपील – अफवाहों से बचें
तनावपूर्ण अंतरराष्ट्रीय हालात के बीच सोशल मीडिया पर गलत जानकारी तेजी से फैलती है। ऐसे में प्रशंसकों ने भी जिम्मेदारी दिखाते हुए कहा है कि किसी भी खबर को शेयर करने से पहले उसकी पुष्टि जरूरी है।
फिलहाल राहत की बात यह है कि आर माधवन (R Madhavan Dubai News) सुरक्षित हैं। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्षेत्र में जल्द शांति स्थापित हो और जिन लोगों की यात्रा प्रभावित हुई है, वे सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंच सकें।

