Quarantine Centres in CG : सीएम कर रहे सतत् मॉनिटरिंग, CS मंडल ने…

रायपुर/नवप्रदेश। प्रदेश के क्वारंटाइन सेंटरों (quarantine centres in CG) मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (cm bhupesh baghel) में रह रहे लोगों की व्यवस्थाओं की प्रतिदिन सतत् रूप से मानिटरिंग (monitor) कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री बघेल (cm baghel) ने नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए क्वारंटाइन सेंटरों (quarantine centres in cg) में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

इस संबंध में मुख्य सचिव आरपी मंडल (cs rp mandal) ने प्रदेश के सभी कलेक्टरों को परिपत्र जारी कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने कहा है कि कोरोना नियंत्रण के परिप्रेक्ष्य में राज्य एक संवेदनशाील स्थिति से गुजर रहा है। देश के विभिन्न राज्यों से छत्तीसगढ़ वापस आये श्रमिकों एवं अन्य लोगों को क्वारंटाइन शिविरों में रखा गया है, ताकि जनसमुदाय में कोरोना संक्रमण नहीं फैले। इसके लिए क्वारेंटीन सेंटरों में अत्यंत सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।

ये निर्देश भी दिए गए कलेक्टरों को

अफसरों की कार्यकुशलता का आंकलन कोरोना नियंत्रण के कार्यों से होगा

क्वारंटाइन सेंटरों में प्रभारी अधिकारी रोटेशन से बनाए जाए, ताकि केवल कुछ व्यक्तियों की ही ड्यूटी न लगी हो। जिला स्तर पर उपलब्ध राजपत्रित अधिकारियों में से प्रभारी अधिकारी की ड्यूटी लगाए। मुख्य सचिव ने कलेक्टरों से कहा है उनकी कार्यकुशलता का आंकलन कोरोना नियंत्रण में किए गए कार्यों से होगा। उन्होंने दिए गए निर्देशों का सर्वोच्च प्राथमिकता से पालन सुनिश्चित करने और की गई कार्रवाई से उन्हें व्यक्तिगत रूप से अवगत कराने को कहा है।


Exit mobile version