Pushpak Express : उज्जैन घूमने निकला युवक सफर से नहीं लौटा, चलती ट्रेन में मिली मौत, जांच में जुटी पुलिस

कोरबा के एक युवक की मौत की खबर ने परिवार और इलाके के लोगों को गहरे सदमे में डाल (Pushpak Express) दिया। दोस्तों के साथ उज्जैन घूमने निकला 30 वर्षीय युवक सफर के दौरान मृत मिला। घटना सामने आने के बाद रेलवे पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

मृतक की पहचान कोरबा निवासी गुरुवार सिंह के रूप में हुई है। उसका शव गुरुवार देर रात बीना रेलवे स्टेशन पर पुष्पक एक्सप्रेस के जनरल कोच के शौचालय क्षेत्र में मिला। सूचना मिलने के बाद जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

उज्जैन घूमने गया था युवक Pushpak Express

परिजनों के अनुसार गुरुवार सिंह हाल ही में अपनी बाइक बेचकर एक दोस्त के साथ उज्जैन घूमने गया था। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार बीना के लिए रवाना हो गया। बताया गया कि उसके पिता खेती के साथ मजदूरी भी करते हैं।

गार्ड की सूचना पर बीना में रोकी गई ट्रेन

जानकारी के मुताबिक पुष्पक एक्सप्रेस गुरुवार रात भोपाल से रवाना हुई थी। सफर के दौरान ट्रेन स्टाफ को घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद रेलवे कंट्रोल को सूचना दी गई। इसके बाद ट्रेन को बीना रेलवे जंक्शन पर रोका गया, जहां जीआरपी ने आवश्यक कार्रवाई की।

आधार कार्ड से हुई पहचान Pushpak Express

पुलिस ने मृतक के सामान की जांच की, जिसमें मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान गुरुवार सिंह निवासी कोरबा के रूप में हुई। ट्रेन में मौजूद यात्रियों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि घटना से पहले की परिस्थितियों की जानकारी मिल सके।

हर पहलू से जांच कर रही जीआरपी

जीआरपी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर (Pushpak Express) दी है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही मौत के कारणों के बारे में स्पष्ट जानकारी सामने आएगी।

Exit mobile version