Punjab Terror Module Busted : बड़ी साजिश नाकाम, बब्बर खालसा इंटरनेशनल के दो आतंकी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हैंड ग्रेनेड और IED बरामद

पंजाब में आतंक फैलाने और शांति भंग करने की एक बेहद खतरनाक साजिश का सुरक्षा एजेंसियों ने भंडाफोड़ (Punjab Terror Module Busted) किया है। अमृतसर रूरल पुलिस, गुरदासपुर पुलिस और एसएसओसी (SSOC) ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर चलाए गए एक साझा ऑपरेशन में प्रतिबंधित आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के एक सक्रिय मॉड्यूल को धर दबोचा है।

पुलिस ने इस मामले में दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है, जो पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) और विदेशों में बैठे हैंडलर्स के सीधे संपर्क में थे। पकड़े गए इन आरोपियों के पास से हथियारों और विस्फोटकों का बड़ा जखीरा मिला है, जिससे साफ होता है कि ये पंजाब में किसी बड़े और विनाशकारी हमले को अंजाम देने की फिराक में थे।

विस्फोटकों का जखीरा और हाई-टेक संचार उपकरण जब्त (Punjab Terror Module Busted)

सुरक्षा बलों द्वारा की गई इस छापेमारी में आतंकियों के पास से 5 हैंड ग्रेनेड, 2 स्पेशल डेटोनेटर और कोडर-डिकोडर के साथ पीटीटी टाइमर बरामद किए गए हैं। इसके अलावा, पुलिस ने 1 किलो उच्च क्षमता वाला आईईडी (IED) मटेरियल, 9V बैटरियां और ट्रिगर मैकेनिज्म से लैस एक बाओफेंग वॉकी-टॉकी भी जब्त किया है।

इतनी अत्याधुनिक तकनीक और विस्फोटक सामग्री का मिलना इस बात का प्रमाण है कि आतंकी किसी सार्वजनिक स्थल पर ‘हाई-इम्पैक्ट’ हमला करने की योजना बना (Punjab Terror Module Busted) रहे थे। पुलिस ने गुरदासपुर के कलानौर थाने में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इनका नेटवर्क राज्य में और कहां-कहां फैला हुआ है।

ISI और विदेशी हैंडलर्स के नेटवर्क की जांच शुरू (Punjab Terror Module Busted)

जांच में यह भी सामने आया है कि इस पूरे मॉड्यूल को सीमा पार से दिशा-निर्देश मिल (Punjab Terror Module Busted) रहे थे। विदेशी हैंडलर्स के जरिए आईएसआई पंजाब के युवाओं को बरगलाकर राज्य का माहौल खराब करने की कोशिश कर रही है। पुलिस अब गिरफ्तार आतंकियों के स्थानीय संपर्कों और उनके ‘बैकवर्ड’ व ‘फॉरवर्ड’ लिंक्स की गहन जांच कर रही है ताकि पूरे आतंकी गिरोह की चेन को तोड़ा जा सके।

सुरक्षा एजेंसियों ने सीमावर्ती इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया है और स्लीपर सेल्स की तलाश में दबिश दी जा रही है। इस ऑपरेशन को पंजाब पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों के बीच समन्वय की एक बड़ी जीत के तौर पर देखा जा रहा है।

Exit mobile version