Site icon Navpradesh

प्रवासी मजदूर महिला ने बाघनदी बॉर्डर पर दिया बच्चे को जन्म

pune, bemtara, woman, give birth to child,navpradesh,

pune, bemtara, woman give birth to child,

राजनांदगांव/नवप्रदेश। महाराष्ट के पुणे (pune) से अपने घर बेमेतरा (bemtara) लौट रही एक प्रवासी मजदूर महिला (woman) ने शुक्रवार को जिले में स्थित महाराष्ट्र की सीमा से लगे बाघनदी बॉर्डर पर स्वस्थ बच्चे को जन्म (give birth to child) दिया।

महिला (woman) महाराष्ट्र से बस से जिले की सीमा पर पहुंची थी। इस महिला को तब प्रसव पीड़ा उठी, जब वह अपने गृह ग्राम के लिए जिला प्रशासन के वाहन में बैठने वाली थी। चूंकि पुणे (pune) रेड जोन घोषित है इसलिए पहले उसकी कोई मदद नहीं कर रहा था। लेकिन पुलिस ने मदद का हाथ बढ़ाया। तुरंत उसे उप स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

वहां उसने स्वस्थ बच्चे को जन्म (give birth to child) दिया। उल्लेखनीय है कि बाघनदी तक हर दिन सैकड़ों वाहन में सवार होकर प्रवासी श्रमिक यहां आ रहे हैं। शुक्रवार की दोपहर में अपने पति संतोष के साथ त्रिवेणी साहू भी बेमेतरा (bemtara) जिला के नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम कटई जाने के लिए बस से बाघनदी तक पहुंची।

लेकिन यहां अचानक उसे प्रसव पीड़ा होने लगी थी। उप स्वास्थ्य केंद्र ले जाने पर मितानिन रोशनी राजपूत की मदद से उसकी डिलीवरी कराई गई। जच्चा-बच्चा दोनों को स्वस्थ हैं।

Exit mobile version