प्रधानमंत्री मोदी ने नए संसद भवन का उद्घाटन कर स्थापित किया राजदंड ‘सेंगोल’

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए संसद भवन पहुंच गए हैं। सबसे पहले उन्होंने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद हवन-पूजन में शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेंगोल का पूजन किया, फिर अधीनस्थ संत के समक्ष सादर नमन किया। इसके बाद उन्होंने सेंगोल के साथ नए संसद भवन में प्रवेश किया। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ लोकसभा अध्यक्ष की कुर्सी के सामने सेनगोल यानी राजदंड स्थापित किया।

सेंगोल क्या है?

देश के पहले प्रधान मंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 14 अगस्त 1947 को तमिल पुजारियों के हाथों सेनगोल को स्वीकार किया था। सेंगोल को भारतीय सत्ता के हस्तांतरण के प्रतीक के रूप में देखा जाता था। नेहरू ने तब इसे एक संग्रहालय में रखा और तब से यह वहीं है। तमिलनाडु से संबंधित यह चांदी और सोने की परत चढ़ा औपचारिक राजदंड अब लोकसभा अध्यक्ष की कुर्सी के सामने स्थापित किया गया है।

Exit mobile version