अंबिकापुर में आबकारी विभाग ने शराब तस्करी के एक चौंकाने वाले मामले का खुलासा किया है। ब्लैक इनोवा कार पर ‘PRESS’ लिखा (Press Written Innova) हुआ था और इसी पहचान का फायदा उठाकर मध्यप्रदेश से अवैध रूप से ‘GOA’ ब्रांड की शराब की सप्लाई की जा रही थी। मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के बाद आबकारी विभाग ने दरिमा नवानगर क्षेत्र के ग्राम अडची में घेराबंदी कर वाहन को रोका।
कार की तलाशी लेने पर अंदर से मध्यप्रदेश निर्मित ‘GOA’ शराब की 15 पेटियां बरामद की गईं। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपये बताई (Press Written Innova) जा रही है। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया गया, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार होने में सफल रहा।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान लड्डू सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह पहले सरकारी शराब दुकान में काम कर चुका है और हटाए जाने के बाद अवैध शराब कारोबार से जुड़ गया। आबकारी विभाग ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही इनोवा कार को भी जब्त कर लिया है।
आबकारी विभाग का कहना है कि यह मामला केवल शराब तस्करी तक सीमित (Press Written Innova) नहीं है, बल्कि ‘प्रेस’ लिखकर पहचान के दुरुपयोग का भी गंभीर मामला है। फरार आरोपी की तलाश जारी है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। विभाग ने साफ किया है कि ऐसे मामलों में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
