Site icon Navpradesh

President Of BJP Minority Morcha : प्रदेश सरकार की असलियत जनता के सामने लाएंगे : सिद्दीकी

President of BJP Minority Morcha :

President of BJP Minority Morcha :

अल्पसंख्यक समुदाय से उम्मीदवार घोषित करके सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास का सिद्धांत पर बीजेपी

रायपुर/नवप्रदेश। President of BJP Minority Morcha : बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को पोस्टरबाज सरकार बताते हुए कहा है कि इस सरकार के कारनामों को जनता के सामने लाएंगे। कांग्रेस सरकार की असलियत सामने लाने का संकल्प अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने लिया है।

श्री सिद्दीकी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल में इस प्रदेश को सम्मान का मुकाम दिलाया था। लेकिन पिछले 5 सालों में इस प्रदेश को कांग्रेस ने चौपट कर दिया है।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश सम्मेलन में हिस्सा लेने राजधानी पहुँचे श्री सिद्दीकी बुधवार को एकात्म परिसर में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे।

पत्रकार वार्ता में अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद, छत्तीसगढ़ प्रभारी मोहम्मद सद्दाम, मोर्चा प्रभारी डॉ. सलीम राज और सह प्रभारी आरिफ खान भी उपस्थित थे।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सिद्दीकी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने अल्पसंख्यक समुदायों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएँ शुरू की हैं। शिक्षा, रोजगार के क्षेत्र में उन्हें आगे लाने का काम किया है।

सामाजिक स्थिति में सकारात्मक व सार्थक बदलाव लाने का काम किया है। भाजपा ने प्रदेश विधानसभा के लिए घोषित प्रत्याशियों की पहली सूची में ही अल्पसंख्यक समुदाय से एक उम्मीदवार घोषित करके यह सिद्ध किया है कि भाजपा वास्तव में सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के सिद्धांत पर काम कर रही है।

अब छत्तीसगढ़ से अल्पसंख्यक समुदायों में सद्भाव संवाद के माध्यम से सम्पर्क अभियान चलाएंगे और समाज के सभी वर्ग के लोगों को मोदी मित्र कार्यक्रम से जोड़ेंगे। श्री सिद्दीकी ने विश्वास व्यक्त किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने में अल्पसंख्यक समाज की महती भूमिका रहेगी।

अल्पसंख्यक बीजेपी के साथ कांग्रेस के खिलाफ

श्री सिद्दीकी ने कहा कि बीते पाँच वर्षों में अल्पसंख्यकों ने भाजपा और कांग्रेस की सरकार में बड़ा फर्क महसूस किया है। भाजपा शासित राज्यों में जहाँ केंद्र व प्रदेश सरकारों के बीच बेहतर तालमेल के साथ विकास के नए मुकाम हासिल किए जा रहे हैं, वहीं छत्तीसगढ़ लगातार पिछड़ रहा है। अब अल्पसंख्यक समुदाय प्रदेश सरकार के खिलाफ निर्णायक संघर्ष शुरू कर रहे हैं।

Exit mobile version