Site icon Navpradesh

Prajwal Pandey : भारत का ये लाल ऋषि सुनक की कोर कमेटी में शामिल, जानें प्रज्जवल पांडेय की शुरूआत कैसे हुई, कैसे बने ब्रिटेन PM के इतने करीबी

सीवान, नवप्रदेश। ऋषि सुनक के ब्रिटेन के पीएम बनने के बाद ही वे काफी चर्चाओं में हैं। ऋषि सुनक के साथ-साथ एक और शख्स इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है।

बिहार के सीवान में जन्मे प्रज्ज्वल पांडेय को ब्रिटेन के PM ऋषि सुनक ने अपनी कोर कमेटी में शामिल किया है। वह जीरादेई प्रखंड के जमापुर गांव के रहने वाले हैं।

प्रज्जवल ने जिले का ही नहीं, बल्कि पूरे बिहार का नाम रोशन किया है। वह भी उसी गांव से आते हैं, जहां के रहने वाले भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद (Prajwal Pandey) थे।

प्रज्ज्वल बिहार के पड़ोसी राज्य झारखंड के सिंदरी में रहते हैं। उनका जन्म सीवान जिले के जीरादेई प्रखंड के जमापुर में हुआ था। वह राजेश पांडेय के पुत्र हैं। आज भी प्रज्ज्वल का अपने गांव से लगाव रखते (Prajwal Pandey) हैं।

इस साल जब ऋषि सुनक प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार थे, तभी प्रज्ज्वल को उनकी पार्टी ने मुख्य अभियान टीम में शामिल किया था। अब ऋषि सुनक ने ब्रिटेन में प्रधानमंत्री का पद संभाला लिया (Prajwal Pandey) है। 

प्रज्ज्वल पांडेय महज 16 साल की उम्र में ब्रिटेन की कंजर्वेटिव पार्टी में बतौर सदस्य शामिल हुए थे. इससे पहले वह 2019 में UK यूथ पार्लियामेंट के निर्वाचित सदस्य चुने गए थे।

उन्होंने युवा संसद सदस्य के तौर पर ब्रिटेन की संसद में पहली बार भाषण दिया था। इसके बाद वहां के लोग भी उनके फैन हो गए। प्रज्ज्वल की बहन प्रांजल पाण्डेय कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से MBBS की पढ़ाई कर रही हैं।

Exit mobile version