बिना अनुमति कांग्रेस के प्रदर्शन पर पुलिस ने 150 से भी ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर दर्ज की FIR

भिलाई चरोदा महापौर, सभापति, भिलाई शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष पर भी एफआईआर

भिलाई/नवप्रदेश। Case filed against Congress workers: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के काफिले को रोकने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुरानी भिलाई थाने का घेराव किया। जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई थी। इस मामले में अब पुलिस प्रशासन ने 150 से भी ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

https://navpradesh.com/cabinet-decision-railways-gets-a-gift-of-rs-6456-crore-track-of-development-will-be-laid-in-4-states-including-chhattisgarh/

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने आरोप लगाया है कि हम लोग शांति पूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे और पुलिस ने राज्य सरकार के इशारे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर जानबूझकर लाठी चार्ज किया गया। और अब पुलिस द्वारा उनके खिलाफ झूठे केस में फंसाने की कोशिश कर एफआईआर दर्ज की गई है।

https://navpradesh.com/monsoon-is-active-again-yellow-alert-in-5-districts-heavy-rain-is-expected-in-these-divisional-districts/

उपनिरीक्षक योगेश्वर कुमार वर्मा की लिखित शिकायत (Case filed against Congress workers) में कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिना अनुमति ही थाने का घेराव और प्रदर्शन किया है। इसके बाद ही पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने भिलाई चरोदा के महापौर निर्मल कोसरे, महापौर नीरज पाल, सभापति कृष्णा चंद्राकर, मनोज मढ़रिया और सुजीत बघेल सहित 150 से भी ज्यादा कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। वहीं बताया जा रहा है कि इस मामले में पुरानी भिलाई थाने में ही दो एफआईआर दर्ज की गई है।

https://navpradesh.com/raipur-police-issued-a-historic-press-release-pictures-and-names-of-influential-gamblers-caught-gambling-at-hotel-babylon-capital-have-also-disappeared/

कांग्रेस कार्र्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हुई झड़प में टीआई सहित कई सिपाहियों को गंभीर चोटें आई है। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पुलिस द्वारा लगाए बैरिकेड्स को तोड़कर थाने में पहुंचने की कोशिश की जिसके बाद पुलिस ने बल का प्रयोग किया। वहीं पुलिस प्रशासन की ओर से कहा गया कि सरकारी संपत्ति को भी नुकासान हुआ है।

Exit mobile version