Site icon Navpradesh

Shocking : लता मंगेशकर पर भोजन के जरिए हुआ था विष प्रयोग, सामने आया सनसनीखेज सत्य

poison in lata mangeshkar food, film 20 sal bad, navpradesh,

poison in lata mangeshkar food

Poison in Lata Mangeshkar Food : तीन दिन तक जिंदगी और मौत से जुझती रहीं

मुंबई/ए.। Poison in Lata Mangeshkar Food : स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंंगेशकर के जीवन को लेकर एक सनसनीखेज खुलासा हुआ है। एक गाने की रिकॉर्डिंग से पूर्व लता मंगेशकर पर भोजन के जरिए विष (poison in lata mangeshkar food) प्रयोग किया गया था। महाराष्ट्र टाइम्स में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार 1962 में लता दीदी को फिल्म ’20 साल बाद’ के लिए गीत रिकॉर्ड करना था।

इसके लिए संगीत दिग्दर्शक हेमंत कुमार ने पूरी तैयारी कर ली थी। लेकिन रिकॉर्डिंग करने के कुछ घंटे पहले ही लता दीदी की तबीयत बिगड़ गई थी। सुबह से ही उनके पेट में दुखने लगा था। लगातार उल्टियां हो रही थी। उनकी तबीयत इतनी बिगड़ गई कि उन्हें चलते भी नहीं बन पा रहा था।

तुरंत डॉक्टरों को बुलाया गया। डॉक्टरों ने सभी जांच कर उपचार शुरू किया। करीब तीन दिन तक लता मंगेशकर जिंदगी की जंग लड़ती रही इसके बाद उन्हें थोड़ा अच्छा लगने लगा। करीब 10 दिन बाद उनकी तबीयत में सुधार आने लगा। तब डॉक्टरों ने बताया कि लता दीदी पर खाने के जरिए विष (poison in lata mangeshkar food) प्रयोग किया गया था।

गायब हुआ रसोइया, बहन उषा बनाने लगीं खाना

लता मंगेशकर करीब तीन माह तक पलंग पर रहीं। इस घटना के बाद संपूर्ण मंगेश्कर परिवार ने लता दीदी की जिम्मेदारी ली। बहन उषा मंगेशकर ने खुद खाना बनाने का निर्णय लिया। खास बात यह भी कि इस घटना के बाद उनका रसाइया अचानक गायब हो गया।

डॉक्टरों ने नहीं कहा था कि गा नहीं सकूंगी : लता दीदी

उस समय ऐसी अनेक अफवाहें भी चली कि लता मंगेश्कर आगे कभी गा नहीं सकेंगी। लेकिन वास्तव में इन अफवाहों में कोई तथ्य नहीं था। दीदी ने कहा- इस प्रकरण के बारे में हम मंगेशकर ज्यादा नहीं बोलते। क्योंकि हमारे लिए यह अत्यंत बुरा समय था। लेकिन मैं गा नहीं सकूंगी, ऐसा डॉक्टरों ने कभी नहीं बताया।

Exit mobile version