प्रधानमंत्री Narendra Modi ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के खातों में 22वीं किस्त की राशि (PM Kisan 22nd Installment) जारी कर दी है। इस किस्त के तहत देशभर के करीब 9.32 करोड़ पात्र किसानों के बैंक खातों में 2-2 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए हैं।
18,640 करोड़ रुपये किसानों को मिले
प्रधानमंत्री ने Guwahati में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इस योजना की 22वीं किस्त जारी की। इसके तहत कुल 18,640 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी गई है। यह रकम धीरे-धीरे सभी लाभार्थी किसानों के खातों में पहुंच रही है।
बैंक मैसेज से मिल जाएगी जानकारी
यदि आप Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana के लाभार्थी (PM Kisan 22nd Installment) हैं तो आपके खाते में पैसे आने पर बैंक की ओर से मैसेज भेजा जाता है। अगर मैसेज नहीं आता है तो आप अपना बैंक बैलेंस चेक करके भी पता लगा सकते हैं कि 2000 रुपये आए हैं या नहीं।
eKYC और Farmer ID जरूरी
पीएम किसान योजना का लाभ लेने के लिए eKYC कराना अनिवार्य है। इसके साथ ही किसान की Farmer ID भी बनी होना जरूरी है। यदि ये दोनों प्रक्रिया पूरी हैं तो योजना की किस्त सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाती है।
ऐसे चेक करें लाभार्थियों की लिस्ट
किसान योजना की लाभार्थी सूची में अपना नाम ऑनलाइन भी देख सकते हैं। इसके लिए आपको PM Kisan Portal पर जाकर Beneficiary List में अपना नाम चेक करना होगा।
स्टेप्स इस प्रकार हैं:
सबसे पहले pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
होम पेज पर Farmers Corner में Beneficiary List पर क्लिक करें।
इसके बाद राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव की जानकारी भरें।
GET REPORT पर क्लिक करते ही पूरी सूची स्क्रीन पर दिखाई (PM Kisan 22nd Installment) देगी।
यदि सूची में आपका नाम मौजूद है तो जल्द ही आपके खाते में 2000 रुपये की राशि आ जाएगी।
