Site icon Navpradesh

PM Fasal Bima Yojana : छत्तीसगढ़ के 1.41 लाख किसानों को मिलेगा 152.84 करोड़ का फसल बीमा दावा…11 अगस्त को होगा DBT ट्रांसफर…

PM Fasal Bima Yojana

PM Fasal Bima Yojana

PM Fasal Bima Yojana : किसानों की आर्थिक सुरक्षा को मजबूती देने के लिए छत्तीसगढ़ में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) और मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत राज्य के 1,41,879 पात्र बीमित किसानों को 152.84 करोड़ का दावा भुगतान सीधे उनके बैंक खातों में किया जाएगा। यह राशि 11 अगस्त 2025 को राष्ट्रव्यापी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) प्रणाली के तहत जारी होगी।

इसमें खरीफ सीजन 2024 के 33,943 किसानों को 10.25 करोड़ और रबी सीजन 2024-25 के 1,07,936 किसानों को 142.58 करोड़ का भुगतान शामिल है। यह वितरण राजस्थान के झुंझुनू में आयोजित केंद्रीय कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता(PM Fasal Bima Yojana) में होगा, जिसमें राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मुख्य अतिथि होंगे।

राज्य के किसानों को वर्चुअल मोड से इस कार्यक्रम में जोड़ा जाएगा। इसके लिए जिला और विकासखंड स्तर पर कृषि विभाग ने विशेष इंतजाम किए हैं ताकि अधिकतम लाभार्थी इसकी जानकारी और लाभ दोनों ले सकें।

मुख्यमंत्री ने कहा – “किसानों की आर्थिक सुरक्षा(PM Fasal Bima Yojana) हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना जैसे कार्यक्रम प्राकृतिक आपदाओं और फसल हानि से उबारने में अहम भूमिका निभाते हैं। हमारी सरकार खेती को लाभकारी बनाने, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, आधुनिक तकनीक के प्रसार और फसल विविधीकरण के लिए प्रतिबद्ध है।”

Exit mobile version