छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का एक बड़ा अवसर सामने आने (Placement Camp) जा रहा है। जिला प्रशासन और जिला रोजगार कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 6 मई 2026 को एक दिवसीय विशाल प्लेसमेंट कैम्प (रोजगार मेला) का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर कुलदीप शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित इस मेले का उद्देश्य जिले के युवाओं को निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों में सम्मानजनक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।
आयोजन का समय और स्थान Placement Camp
जिला रोजगार अधिकारी ने जानकारी दी कि यह भर्ती शिविर लाईवलीहुड कॉलेज, सकरी में आयोजित किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया सुबह 11:00 बजे से प्रारंभ होकर दोपहर 3:00 बजे तक चलेगी। इस दौरान जिले भर से आने वाले अभ्यर्थी अपनी योग्यता के अनुसार विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों के समक्ष साक्षात्कार दे सकेंगे।
5 बड़ी कंपनियां और 186 पद
इस प्लेसमेंट कैम्प में निजी क्षेत्र के 5 प्रमुख नियोजक शामिल हो रहे हैं, जो कुल 186 रिक्त पदों पर भर्ती करेंगे। अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों के लिए 10 शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। इसके लिए स्नातकोत्तर और बीएड अनिवार्य है। चयनित उम्मीदवारों को 12 से 15 हजार रुपये वेतन (Placement Camp) दिया जाएगा। रिलेशनशिप (सेल्स) और रिसेप्सनिस्ट के 5 पदों पर भर्ती होगी। 12वीं और स्नातक पास युवा इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र बलौदाबाजार और कसडोल रहेगा। रायपुर कार्यक्षेत्र के लिए सबसे अधिक विविधता वाले पदों (सुपरवाइजर, टेंडर, मार्केटिंग) पर 38 भर्तियां की जाएंगी।
इसमें 8वीं पास से लेकर अनुभवी युवाओं के लिए 25 हजार रुपये तक के वेतन का प्रावधान है। मैनेजर, ट्रेनर, प्रिंसिपल और टीचर के 43 पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए योग्यता पीएचडी और नेट से लेकर आईटीआई डिप्लोमा तक रखी गई है। इनका कार्यक्षेत्र जांजगीर-चांपा, महासमुंद और गरियाबंद जैसे जिले होंगे। फील्ड और कलेक्शन ऑफिसर के 40 पदों पर 10वीं पास युवाओं की भर्ती की जाएगी।
आवेदन की अनिवार्य शर्तें
रोजगार मेले में सम्मिलित होने के लिए आवेदकों का जिला रोजगार कार्यालय में जीवित पंजीयन होना अनिवार्य है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इच्छुक उम्मीदवार छत्तीसगढ़ रोजगार एप्प या आधिकारिक वेबसाइट https://erojgar.cg.nic.in के माध्यम से अपना ऑनलाइन पंजीयन और आवेदन पूर्व में ही पूर्ण कर लें, ताकि साक्षात्कार के समय किसी प्रकार की असुविधा न हो।
अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक निर्देश
मेले में भाग लेने वाले युवाओं को अपने साथ निम्नलिखित दस्तावेज अनिवार्य रूप से लाने होंगे
सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति (Photocopy)।
रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्र।
जाति, निवास प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड।
दो पासपोर्ट साइज नवीनतम फोटो।
प्रशासन की अपील
जिला प्रशासन ने अपील की है कि युवा इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। यदि किसी अभ्यर्थी को इस संबंध में कोई समस्या या अतिरिक्त जानकारी (Placement Camp) की आवश्यकता है, तो वे जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 07727-299443 पर संपर्क कर सकते हैं। यह आयोजन जिले के उन युवाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगा जो अपनी शैक्षणिक योग्यता के अनुरूप करियर की तलाश में हैं।
