छत्तीसगढ़ में बेरोजगार युवाओं के लिए राहत भरी खबर सामने (Placement Camp Chhattisgarh) आई है। राज्य में दो अलग-अलग जिलों में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है, जहां 10वीं, 12वीं पास से लेकर आईटीआई और ग्रेजुएट तक के अभ्यर्थियों को सीधे नौकरी पाने का मौका मिलेगा। यह कैंप 23 मार्च और 25 मार्च को आयोजित होंगे, जिसमें निजी कंपनियां मौके पर ही इंटरव्यू लेकर चयन करेंगी।
23 मार्च को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में कैंप (Placement Camp Chhattisgarh)
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, टीकरकला (गौरेला) में 23 मार्च को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा। इस कैंप में इलेक्ट्रिक मीटर टेक्निशियन के करीब 50 पदों पर भर्ती (Placement Camp Chhattisgarh ) की जाएगी। इसमें 8वीं से लेकर 12वीं, आईटीआई और स्नातक पास उम्मीदवार भाग ले सकते हैं। आवेदकों को अपने साथ शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, बायोडाटा लेकर पहुंचना होगा।
25 मार्च को जांजगीर-चांपा में भर्ती का मौका
25 मार्च को आईटीआई बम्हनीडीह (जांजगीर-चांपा) में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक एक दिवसीय प्लेसमेंट कैंप लगेगा।
यहां भी इलेक्ट्रिक मीटर टेक्निशियन के 30 पदों पर भर्ती की जाएगी।
योग्यता: 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा या ग्रेजुएशन
आयु सीमा: 18 से 45 वर्ष
वेतन: ₹15,000 से ₹18,000 प्रतिमाह
चयनित उम्मीदवारों को छत्तीसगढ़ के साथ अन्य राज्यों में भी काम करने का अवसर (Placement Camp Chhattisgarh) मिल सकता है।
जरूरी दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य
कैंप में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को
सभी शैक्षणिक दस्तावेज
रोजगार पंजीयन कार्ड
पहचान पत्र
की कॉपी साथ लाना जरूरी होगा, तभी उन्हें इंटरव्यू प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।
