नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ Chhattisgarh में कई ऐसे बदलाव लागू (Petrol Price increase India) हो गए हैं, जिनका असर सीधे आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ने वाला है। 1 अप्रैल से लागू इन नए नियमों ने एक तरफ राहत दी है, तो दूसरी तरफ खर्च भी बढ़ा दिया है। ऐसे में हर वर्ग के लोगों के लिए यह जानना जरूरी है कि आखिर क्या सस्ता हुआ और क्या महंगा।
जमीन खरीदना हुआ आसान, रजिस्ट्री में राहत (Petrol Price increase India)
इस बार सबसे बड़ी राहत प्रॉपर्टी खरीदने वालों को मिली है। स्टाम्प ड्यूटी पर लगने वाला 12 प्रतिशत सरचार्ज खत्म कर दिया गया है, जिससे जमीन और मकान की रजिस्ट्री पहले की तुलना में सस्ती हो गई है। इसका सीधा फायदा उन लोगों को मिलेगा जो लंबे समय से जमीन या घर खरीदने की योजना बना रहे थे। रियल एस्टेट सेक्टर में भी इससे हलचल बढ़ने की उम्मीद है।
पेट्रोल और सफर दोनों महंगे
जहां एक तरफ राहत मिली है, वहीं दूसरी ओर पेट्रोल के दाम में एक रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। रोजाना सफर करने वाले लोगों पर इसका असर (Petrol Price increase India) साफ दिखेगा। इसके साथ ही टोल टैक्स दरों में भी बढ़ोतरी कर दी गई है, जिससे हाईवे पर यात्रा करना अब पहले से ज्यादा महंगा हो गया है।
टोल पर कैश खत्म, डिजिटल ही सहारा
1 अप्रैल से टोल प्लाजा पर बड़ा बदलाव लागू किया गया है। अब कैश से भुगतान पूरी तरह बंद कर दिया गया है और सिर्फ FASTag या UPI जैसे डिजिटल माध्यमों से ही टोल चुकाना होगा। ऐसे में जिन वाहनों में FASTag नहीं है या बैलेंस नहीं है, उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
शराब और बीयर के दाम में उछाल
राज्य में शराब और बीयर की कीमतों में भी इजाफा किया गया है। अलग-अलग ब्रांड्स पर बढ़ी ड्यूटी के कारण अब बोतल खरीदना पहले से महंगा हो गया है। इसका असर होटल, बार और रिटेल दुकानों पर भी देखने को मिलेगा।
गैस सिलेंडर महंगा, बढ़ेगा खानपान का खर्च
कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी बढ़ोतरी की गई है। राजधानी रायपुर में इसकी कीमत करीब 2300 रुपये तक पहुंच गई है। इसका सीधा असर होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट और कैटरिंग सेवाओं पर पड़ेगा, जिससे बाहर खाना और आयोजनों का खर्च बढ़ सकता है।
रेलवे और टैक्स सिस्टम में भी बदलाव
रेलवे ने टिकट कैंसिलेशन के नियमों को सख्त (Petrol Price increase India) कर दिया है। अब ट्रेन छूटने से कम से कम 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल करने पर ही रिफंड मिलेगा, जबकि पहले यह सीमा 4 घंटे थी।
वहीं टैक्स सिस्टम में भी बड़ा बदलाव हुआ है। नया इनकम टैक्स कानून लागू होने के साथ अब ‘टैक्स वर्ष’ की नई व्यवस्था शुरू की गई है, जिससे प्रक्रिया को सरल और स्पष्ट बनाने की कोशिश की गई है।
आम आदमी पर कुल असर क्या?
इन सभी बदलावों को देखें तो साफ है कि एक तरफ घर खरीदने वालों को राहत मिली है, लेकिन रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े खर्च-जैसे पेट्रोल, यात्रा, गैस और खानपान-महंगे हो गए हैं। यानी कुल मिलाकर आम आदमी को अब अपने बजट की नई प्लानिंग करनी होगी।
