मोती का हार और मैचिंग बालियां; जान्हवी कपूर का बोल्ड लुक

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) अपने बोल्ड लुक को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। गाउन से लेकर कैजुअल आउटफिट तक जान्हवी फैन्स का मन मोह लेती हैं। एक्ट्रेस का ग्लैमरस लुक हमेशा फैन्स का ध्यान खींचता है। जान्हवी सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहती हैं। वह हमेशा नई-नई तस्वीरें पोस्ट कर अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। अब उन्होंने कुछ बोल्ड तस्वीरें पोस्ट की हैं।

https://www.instagram.com/janhvikapoor/p/C3fTq8KIuh9/?hl=en

इन तस्वीरों में जान्हवी कपूर सीक्विन बीड साड़ी में नजर आ रही हैं। शेयर की गई फोटो में जान्हवी कपूर का स्टाइल और लुक उनके फैंस को खूब अट्रैक्ट कर रहा है। अपने बोल्ड लुक से फैंस को दीवाना बनाने वाली जान्हवी कपूर इन तस्वीरों में कुछ ऐसे ही लुक में नजर आ रही हैं। इस सेक्विन बीडेड साड़ी में जान्हवी बेहद ग्लैमरस लग रही हैं।

https://www.instagram.com/janhvikapoor/reel/C3cwuySISVW/?hl=en

इसके अलावा एक्ट्रेस ने लाइट मेकअप किया हुआ है, जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है। सोशल मीडिया पर जान्हवी के लाखों फैन हैं। जान्हवी कपूर ने गले में मोतियों का हार और कानों में मैचिंग ईयररिंग्स पहने हुए हैं। इसके अलावा उनके हाथों में दो हीरे की चूडिय़ां नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने कातिलाना पोज से फैन्स को घायल कर दिया।

https://www.instagram.com/janhvikapoor/p/C2zt746IvRs/?hl=en

जान्हवी अक्सर सोशल मीडिया पर अपने लाखों फैंस के लिए आकर्षक और खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है।

https://www.instagram.com/janhvikapoor/reel/C1o8WAohl7s/?hl=en

जान्हवी कपूर के वर्क फ्रंट पर टिप्पणी करते हुए, अभिनेत्री जल्द ही जूनियर एनटीआर की ‘देवरा’ के साथ दक्षिण फिल्म उद्योग में अपनी शुरुआत करेंगी। देवरा में जान्हवी के साथ सैफ अली खान भी नजर आएंगे। इसके अलावा जान्हवी कपूर के पास कई प्रोजेक्ट्स हैं जिनमें वह आने वाले समय में नजर आएंगी। आखिरी बार वह वरुण धवन के साथ ‘बवाल’ में नजर आई थीं।

https://www.instagram.com/janhvikapoor/p/C1MmmCjIQkU/?hl=en
Exit mobile version