Parliamentary Secretary Efforts : शेड-चबूतरा निर्माण के लिए 2 करोड़ की मिली स्वीकृति

लम्बे समय से किसान हो रहे थे परेशान

महासमुंद/नवप्रदेश। Parliamentary Secretary Efforts : संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर के प्रयास से क्षेत्र में विकास कार्यो के लिए दो करोड़ 35 लाख की स्वीकृति मिली है। राशि स्वीकृत होने पर क्षेत्रवासियों ने संसदीय सचिव श्री चंद्राकर का आभार जताया है।

महासमुंद विधानसभा क्षेत्र (Parliamentary Secretary Efforts) अंतर्गत धान उपार्जन केंद्रों में नवीन प्रस्तावित धान उपार्जन केंद्र चबूतरा निर्माण, शेड निर्माण, शेड कम गोदाम निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर के प्रयास से दो करोड़ 35 लाख की स्वीकृति मिली है।

ये राशि विभिन्न कार्यों में खर्च किया जायेगा, जिसमेँ प्रमुख रूप से धान खरीदी केंद्र चौकबेड़ा, पटेवा, नरतोरा, रायतुम, बनपचरी, तुमगांव, अछोला, कांपा, सिरपुर, बेलसोंडा, बिरकोनी, खट्टी, झालखम्हरिया व शेर में निर्मित चबूतरे पर शेड निर्माण किया जायेगा।

शेड व चबूतरा निर्माण पर करेंगे फोकस

शेड कम गोदाम निर्माण के लिए 10.40-10.40 लाख रूपए, धान खरीदी केंद्र सरायपाली में निर्मित चबूतरे पर शेड निर्माण दो नग व शेड कम गोदाम निर्माण के लिए 15.70 लाख रूपए, झलप उपमंडी में नया शेड चबूतरा सहित दो नग निर्माण के लिए पांच लाख रूपए, धान खरीदी केंद्र सरेकेल, बरोंडाबाजार, जलकी व बावनकेरा में निर्मित चबूतरा पर शेड निर्माण के लिए 4.10-4.10 लाख रूपए दिया जायेगा।

भोरिंग में नया शेड चबूतरा सहित शेड कम गोदाम निर्माण के लिए 12.50 लाख रूपए, धान खरीदी केंद्र बम्हनी में निर्मित चबूतरा पर शेड निर्माण सहित शेड कम गोदाम निर्माण के लिए 11.60 लाख रूपए, पिटियाझर नवीन मंडी में नया शेड चबूतरा सहित शेड कम गोदाम निर्माण के लिए 12.50 लाख रूपए व धान खरीदी केंद्र बेमचा में निर्मित चबूतरा पर शेड सहित शेड कम गोदाम निर्माण के लिए 11.60 लाख रूपए की स्वीकृति शामिल है।

संसदीय सचिव का जताया आभार

जिस पर (Parliamentary Secretary Efforts) ढेलु निषाद, खिलावन साहू, थनवार यादव, ओमप्रकाश यादव, विजय बांदे शिव यादव, हर्ष शर्मा, राजू यादव, किशन देवांगन, देवेन्द्र चंद्राकर, लमकेश्वर साहू, दारा साहू, मायाराम टंडन,आलोक नायक, कमलेश चंद्राकर, राजू दीवान, सीटू सलूजा, डागा साहू, हेमंत साहू, हेमंत डड़सेना, जीतेन्द्र ध्रुव, अतुल गुप्ता, जगत देवदास, प्रीतम यादव, रेवती रमन पटेल, सोनू राज, रोशन पटेल धनऊ, यशवंत ध्रुवंशी, सुभाष लहरे, पवन लहरे, गजेंद्र ध्रुव, राजा खोसा, राजा गंभीर, मुन्ना साहू, शोएब, छोटू पटेल, विक्की यादव आदि ने संसदीय सचिव श्री चंद्राकर का आभार जताया है।

Exit mobile version