Site icon Navpradesh

Parliament proceedings adjourned till July 24: संसद में मणिपुर का असर, हंगामे के बाद 24 जुलाई तक सदन स्थगित

Parliament proceedings adjourned till July 24

Parliament proceedings adjourned till July 24

0 राजनाथ बोले- हम चर्चा के लिए तैयार, विपक्ष के कुछ दल सदन चलने देना चाहते

नई दिल्ली/नवप्रदेश डेस्क। Parliament proceedings adjourned till July 24: मानसून सत्र के दूसरे दिन लोकसभा की कार्यवाही दो बार स्थगित हुई। सदन पहले चार मिनट फिर 15 मिनट ही चल पाया। मानसून सत्र की शुरुआत होने से पहले PM मोदी ने कहा था- मेरा हृदय आज पीड़ा से भरा है, क्रोध से भरा है।

Parliament proceedings adjourned till July 24: मणिपुर की घटना किसी भी सभ्य समाज के लिए शर्मसार करने वाली घटना है। पाप करने वाले कितने हैं और कौन हैं ये अपनी जगह है। मानसून सत्र में हिस्सा लेने सोनिया गांधी शुक्रवार को संसद पहुंचीं। लोकसभा की कार्यवाही स्थगित होने के बाद सदन से बाहर निकले राजनाथ सिंह बोले- हम चर्चा के लिए तैयार लेकिन विपक्ष राजनीति कर रहा।

Parliament proceedings adjourned till July 24: संसद के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है। शुक्रवार को लोकसभा की कार्यवाही कुल 19 मिनट चली फिर इसे 24 जुलाई तक स्थगित कर दिया गया। सुबह 11 बजे लोकसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बयान दिया, ‘सरकार मणिपुर पर चर्चा करने को तैयार है। कुछ दल हैं जो सदन चलने नहीं देना चाहते।’

वहीं, राज्यसभा की कार्यवाही कुल 18 मिनट चली फिर इसे भी 24 जुलाई तक के लिए स्थगित कर दिया गया। कांग्रेस सहित विपक्षी पार्टियों ने संसद के दोनों सदनों में मणिपुर हिंसा पर चर्चा करने के लिए नोटिस दिया है।

Exit mobile version