Paris Olympics 2024: मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने जीता कांस्य पदक, जानिए भारतीय खिलाडिय़ों का शेड्यूल

-भारतीय एथलीटों के बड़े मुकाबले होने जा रहे हैं

पेरिस। Paris Olympics 2024: आज पेरिस ओलंपिक का चौथा दिन है। आज यानी मंगलवार को ओलंपिक में भारतीय एथलीटों के मुकाबले होंगे। मनु भाकर ने शूटिंग में कांस्य पदक जीतकर भारत को पहला पदक दिलाया था अब मनु भाकर और सरबजोत की जोड़ी ने फिर कांस्य पदक जीता है। इसके अलावा बैडमिंटन की स्टार जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी भी आज मैदान में उतरेंगे।

मनु भाकर आज 10 मीटर एयर पिस्टल टीम से खेलेंगी। कांस्य पदक के लिए उनके जोड़ीदार सरबजोत सिंह होंगे। इसके अलावा बैडमिंटन की स्टार जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी भी आज मैदान में उतरेंगे।

शूटिंग-

हॉकी-

पुरुष पूल बी मैच – भारत बनाम आयरलैंड, शाम 4.45 बजे

तीरंदाजी-

बैडमिंटन-

मुक्केबाजी –
पुरुषों का 51 किग्रा राउंड ऑफ़ 16 – अमित पंघाल बनाम पैट्रिक चिनेम्बा (जाम्बिया) – शाम 7.15 बजे

महिलाओं का 57 किग्रा राउंड 32 – जैस्मीन लेम्बोरिया बनाम नैस्टी पेटेसियो (फिलीपींस) – रात 9:25 बजे।
महिला 54 किग्रा प्री: 54 किग्रा बनाम येनी मार्सेला एरियास (कोलंबिया) – दोपहर 1.20 बजे (31 जुलाई)

सात्विक-चिराग ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

बैडमिंटन में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी-चिराग शेट्टी का सोमवार को होने वाला ग्रुप मैच(Paris Olympics 2024) रद्द कर दिया गया। वल्र्ड नंबर 3 सात्विक-चिराग को अपने दूसरे ग्रुप मैच में जर्मनी के मार्क लैमफस और मार्विन सेडेल का सामना करना पड़ा। लेकिन लैम्सफस के घुटने में चोट लगने के बाद सीडेल पीछे हट गए। इसमें चिराग-सात्विक को बढ़त मिली और उन्होंने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

Exit mobile version