Panchayati Raj Conference : CM ने खेला चुनावी कार्ड, सरपंचों का मानदेय किया दुगुना

अपनी ग्राम पंचायत में करवा सकेंगे 50 लाख रुपये तक के काम

रायपुर/नवप्रदेश। Panchayati Raj Conference : छत्तीसगढ़ में भी पंचायत चुनाव की तैयारियां चल रही है, इस बीच आज भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेस ने पंचायत राज सम्मेलन का आयोजन किया, इस दौरान सीएम बघेल ने चुनावी कार्ड खोला। उन्होंने सरपंचों को लेकर एक बिग ऐलान किया। जिसमें सरपंचों का मानदेय 2 से बढ़ाकर 4 हजार रुपए प्रतिमाह किया, वहीं अपने क्षेत्रों के विकास के लिए 50 लाख रुपए तक का काम करवा सकेंगे।

बता दें कि पंचायत राज सम्मेलन (Panchayati Raj Conference) में त्रिस्तरीय पंचायती राज के पंच से लेकर सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, जिला पंचायत अध्यक्ष ने भाग लिया। सम्मेलन में नये छत्तीसगढ़ के निर्माण में पंचायतों और पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका पर मंथन किया जा रहा है।

कृषि कानूनों के बहाने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

इस दौरान भूपेश बघेल ने कृषि कानूनों के बहाने केंद्र सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अभी पांच राज्यों के चुनाव है, लेकिन पेट्रोल और डीजल के दाम इनके सूपड़ा साफ होने के बाद ही कम होंगे। तीन कृषि कानूनों को वापस लेने को लेकर सीएम ने कहा कि किसान तो लगातार अपनी मांग पर अड़े हुए थे, लेकिन भाजपा और सत्ता कभी आतंकवादी, कभी पाकिस्तान समर्थक कहती थी। अपमान के लिए कोई कसर नहीं छोड़ा। आज केंद्र सरकार के पास कोई रास्ता नहीं बचा तो उन्होंने कृषि कानूनों को वापस लिया।

ग्राम पंचायत में कर सकेंगे खर्च

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने (Panchayati Raj Conference) छत्तीसगढ़ में सरपंचों का वेतन बढ़ाने का ऐलान किया है। सीएम ने कहा कि सरपंचों का मानदेय दो हजार से बढ़ाकर चार हजार किया जाएगा। जबकि उन्होंने कहा कि सरपंच अब अपनी ग्राम पंचायत में 50 लाख रुपए तक के काम करवा सकेंगे। ताकि ग्राम पंचायतों में बेहतर सुविधाएं मिल सके। उन्होंने कहा कि सरपंचों को ज्यादा से ज्यादा काम अपनी ग्राम पंचायत में करवाने चाहिए, क्योंकि इससे आम लोगों को सबसे ज्यादा फायदा होगा।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में भी पंचायत चुनाव की तैयारियां चल रही है, ऐसे में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरपंचों का मानदेय बढ़ाने की घोषणा अहम मानी जा रही है। जबकि सीएम ने पंचायतों में सरकारी काम कराने के लिए भी 50 लाख रुपए की तक की घोषणा कर दी है।

घोषणाओं पर एक नजर

Exit mobile version