Pakistan Army Operation Balochistan : पाकिस्तान में आतंकियों पर बड़ा एक्शन, सुरक्षा बलों ने दो ऑपरेशन में 15 आतंकी मार गिराए

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते (pakistan Army Operation Balochistan) हुए 15 आतंकियों को मार गिराने का दावा किया है। यह कार्रवाई खुफिया जानकारी मिलने के बाद दो अलग-अलग अभियानों के तहत की गई।

https://www.youtube.com/watch?v=qQ-oUsp4Vcs

पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा Inter-Services Public Relations (ISPR) के मुताबिक, गुरुवार को सुरक्षा एजेंसियों को बलूचिस्तान में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद सेना ने तुरंत इंटेलिजेंस बेस्ड ऑपरेशन (IBOs) शुरू किया।

हरनाई जिले में मुठभेड़, 12 आतंकी ढेर

पहला ऑपरेशन बलूचिस्तान के हरनाई जिले में चलाया (pakistan Army Operation Balochistan) गया। सेना के अनुसार यहां आतंकियों के ठिकाने को निशाना बनाकर कार्रवाई की गई। सुरक्षा बलों ने “खवारिज” ठिकाने पर प्रभावी हमला किया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कड़ी मुठभेड़ हुई। इस दौरान 12 आतंकवादी मारे गए।

दूसरी कार्रवाई में तीन और आतंकी मारे गए

सेना ने दूसरे इलाके में भी अलग ऑपरेशन चलाया, जहां मुठभेड़ में तीन और आतंकवादी मार गिराए गए। इस तरह दोनों अभियानों में कुल 15 आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि की गई है।

रिपोर्ट के अनुसार मारे गए आतंकियों का संबंध प्रतिबंधित संगठन Tehrik-i-Taliban Pakistan (TTP) से बताया जा रहा है। पाकिस्तान सरकार ने वर्ष 2024 में इस संगठन को “फितना अल-खवारिज” के रूप में अधिसूचित किया था।

https://www.youtube.com/watch?v=aKnGMgMFsOA

इलाके में जारी है सर्च ऑपरेशन

सुरक्षा एजेंसियों ने बताया कि कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया (pakistan Army Operation Balochistan) जा रहा है ताकि किसी अन्य छिपे हुए आतंकी को पकड़ा जा सके। पाकिस्तानी सेना का कहना है कि देश में आतंकवाद के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और किसी भी आतंकी नेटवर्क को खत्म करने के लिए ऐसे ऑपरेशन आगे भी जारी रहेंगे।

Exit mobile version