बलौदाबाजार कलेक्टर दीपक सोनी के मार्गदर्शन और नेतृत्व में जिले में धान खरीदी कार्य को पारदर्शी एवं सुचारु रूप से संचालित करने के लिए सख्त निगरानी की जा रही है।
अवैध रूप से धान खपाने की किसी भी कोशिश को रोकने के उद्देश्य से समितियों, उपार्जन केंद्रों और राइस मिलों का व्यापक स्तर पर भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। इसी क्रम में (Paddy Verification FIR) के तहत हथबंध क्षेत्र स्थित कविता राइस इंडस्ट्रीज में भारी अनियमितता सामने आने पर मिल संचालक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भौतिक सत्यापन के दौरान कविता राइस मिल में 2372.64 क्विंटल धान कम पाया गया। यह कमी छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश 2016 का स्पष्ट उल्लंघन मानी गई।
अनियमितता को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन द्वारा 5403.6 क्विंटल धान और 3362.5 क्विंटल चावल जब्त किया गया है। इसके साथ ही मेसर्स कविता राइस इंडस्ट्रीज के संचालक अंशुल जोतवानी के विरुद्ध पुलिस थाना हथबंद में (Paddy Verification FIR) दर्ज कराई गई है।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि राज्य शासन के निर्देशानुसार धान खरीदी व्यवस्था में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अवैध लेन-देन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए समिति, उपार्जन केंद्रों के साथ-साथ राइस मिलों और थोक विक्रेताओं का भी नियमित भौतिक सत्यापन किया जा रहा है, ताकि अवैध धान बिक्री और भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।
प्रशासनिक अधिकारियों ने यह भी कहा कि (Paddy Verification FIR) जैसी कार्रवाई आगे भी उन सभी मामलों में की जाएगी, जहां धान खरीदी या कस्टम मिलिंग प्रक्रिया में अनियमितता पाई जाएगी। जिला प्रशासन ने सभी मिलर्स और संबंधित पक्षों को चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त वैधानिक कार्रवाई तय है।

