OTT Platform Ban 2025 : OTT के नाम पर अश्लील और अभद्र कंटेंट परोसने वालों पर केंद्र सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उल्लू, अल्ट, देसीफ्लिक्स जैसे कुल 25 ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर प्रतिबंध लगा दिया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने यह निर्णय आईटी एक्ट 2000 और नियम 2021 के तहत कई मंत्रालयों और विशेषज्ञों की सलाह के बाद लिया है।
क्यों हुई यह कार्रवाई?
सरकार को बीते वर्ष से राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग और आम नागरिकों से OTT (OTT Platform Ban 2025) पर अश्लीलता और फूहड़ता फैलाने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इन प्लेटफार्म्स पर प्रसारित सामग्री में न तो कोई सामाजिक उद्देश्य था और न ही कोई कहानी या विषयवस्तु, सिर्फ यौन संकेतों और लंबे नग्न दृश्यों पर आधारित कंटेंट दिखाया जा रहा था।
सरकार ने पहले भी दी थी चेतावनी
सितंबर 2024 में सरकार ने सभी 25 प्लेटफार्म्स (OTT Platform Ban 2025) को नोटिस जारी कर अश्लील और पोर्नोग्राफिक कंटेंट से बचने की चेतावनी दी थी। लेकिन प्लेटफॉर्म्स ने चेतावनी को नजरअंदाज करते हुए ऐसी सामग्री का प्रसारण जारी रखा।
इतना ही नहीं, मार्च 2024 में जिन 5 प्लेटफार्म्स (OTT Platform Ban 2025) को पहले ही बंद किया गया था, वे भी नए डोमेन और एप के ज़रिए पुनः अश्लील कंटेंट अपलोड कर रहे थे। इससे नाराज होकर अब केंद्र सरकार ने पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया।
प्रतिबंधित OTT प्लेटफार्म्स में शामिल हैं
Alt, Ullu, Big Shots App, Desiflix, Boomex, Navras Lite, Gulab App, Kangan App, Bull App, Jalwa App, Shohit, Wow Entertainment, Look Entertainment, HitPrime, Pheno, ShowX, Soul Talkies, Adda TV, HotX VIP, Hulchul App, MoodX, NeonX VIP, Foogi, Mozflix, Triflix।
सभी मंत्रालय और विशेषज्ञ साथ में
इस कार्रवाई में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के साथ-साथ गृह मंत्रालय, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, इलेक्ट्रॉनिक्स और कानून मंत्रालय, साथ ही FICCI और CII जैसे उद्योग संगठनों तथा महिला-बाल अधिकार विशेषज्ञों की राय भी शामिल रही।