छत्तीसगढ़ की समृद्ध जैव विविधता का प्रतिनिधित्व करने वाली राजकीय तितली के चयन के लिए जनमत संग्रह आयोजित (Orange Oakleaf) किया जा रहा है। इस अभियान के तहत प्रदेशवासियों से तीन चयनित तितलियों में से अपनी पसंदीदा तितली को वोट देने की अपील की गई है।
भोरमदेव की जैव विविधता का प्रतीक है ऑरेंज ओकलीफ Orange Oakleaf
कबीरधाम जिले का भोरमदेव अभ्यारण्य अपनी समृद्ध वन संपदा और जैव विविधता के लिए प्रदेशभर में प्रसिद्ध है। यहां प्राकृतिक रूप से पाई जाने वाली आकर्षक तितली आरेंज ओकलीफ जिले की प्राकृतिक धरोहर का महत्वपूर्ण हिस्सा है। जिलेवासियों से अपील की जा रही है कि वे अधिक से अधिक संख्या में ऑरेंज ओकलीफ के पक्ष में मतदान कर इसे छत्तीसगढ़ की राजकीय तितली बनाने में योगदान दें।
वनमंडलाधिकारी निखिल अग्रवाल ने बताया कि ऑरेंज ओकलीफ केवल एक सुंदर तितली ही नहीं, बल्कि भोरमदेव अभ्यारण्य की समृद्ध जैव विविधता और प्राकृतिक विरासत का प्रतीक (Orange Oakleaf) भी है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में जनमत संग्रह में भाग लेकर ऑरेंज ओकलीफ के पक्ष में मतदान करें तथा इस अभियान को अपने परिवार, मित्रों और सोशल मीडिया के माध्यम से साझा करें।
तीन तितलियों के बीच हो रहा चयन
वनमंडलाधिकारी निखिल अग्रवाल ने बताया कि जनमत संग्रह में तीन तितलियां शामिल हैं। इनमें ऑरेंज ओकलीफ, कॉमन बैंडेड पीकॉक और स्पॉट स्वॉर्डटेल शामिल हैं। वोट करने के लिए विभाग की ओर से लिंक (Orange Oakleaf) जारी किया गया है।
