स्मार्टफोन बाजार में बड़ी बैटरी वाले फोन की मांग लगातार (Oppo A7 Pro Max) बढ़ रही है। इसी बीच ओप्पो अपने नए स्मार्टफोन को लेकर चर्चा में है। लॉन्च से पहले सामने आई जानकारी के मुताबिक कंपनी एक ऐसे फोन पर काम कर रही है, जिसमें करीब 10000mAh की बैटरी मिल सकती है।
फोन का टीजर सामने आने और कई लीक रिपोर्ट्स के बाद इसकी खूब चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर शेयर हुई तस्वीरों और सर्टिफिकेशन लिस्टिंग से इसके डिजाइन और कई संभावित फीचर्स का खुलासा हुआ है। हालांकि कंपनी ने अभी इसकी आधिकारिक लॉन्च तारीख की घोषणा नहीं की है।
जल्द लॉन्च हो सकता है नया स्मार्टफोन
रिपोर्ट्स के मुताबिक ओप्पो अपने इस स्मार्टफोन को ए सीरीज में पेश (Oppo A7 Pro Max) कर सकता है। इसे चीन में ओप्पो ए7 प्रो मैक्स नाम से लॉन्च किए जाने की संभावना है। बताया जा रहा है कि इसमें 9700mAh की सिंगल सेल बैटरी दी जाएगी, जिसकी सामान्य क्षमता करीब 10000mAh मानी जा रही है। फोन में 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलने की भी उम्मीद है, जिससे इतनी बड़ी बैटरी को कम समय में चार्ज किया जा सकेगा।
डिजाइन में मिल सकता है नया लुक Oppo A7 Pro Max
लीक हुई तस्वीरों के अनुसार फोन को ब्लू कलर विकल्प में पेश किया जा सकता है। इसके पिछले हिस्से में दो बड़े कैमरा सेंसर के साथ दो छोटे कटआउट दिए गए हैं। कैमरा मॉड्यूल के साथ एलईडी फ्लैश (Oppo A7 Pro Max) भी नजर आता है। वहीं साइड में पावर बटन और वॉल्यूम बटन दिए गए हैं।
मिल सकते हैं ये दमदार फीचर्स
लीक रिपोर्ट्स के अनुसार ओप्पो ए7 प्रो मैक्स में 6.78 इंच का ओएलईडी डिस्प्ले मिल सकता है। इसमें 1.5K रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट मिलने की संभावना है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 5 चिपसेट दिया जा सकता है। इसके साथ 12GB रैम और 512GB तक स्टोरेज मिलने की उम्मीद है।
एंड्रॉयड 16 के साथ आ सकता है फोन
सर्टिफिकेशन लिस्टिंग के मुताबिक यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 आधारित कलरओएस 16 पर काम (Oppo A7 Pro Max) कर सकता है। इससे पहले कंपनी चीन में के15 प्रो सीरीज लॉन्च कर चुकी है, जिसमें 8000mAh तक की बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग दी गई थी। माना जा रहा है कि नए फोन में भी कई फीचर्स उसी सीरीज से मिलते जुलते हो सकते हैं।
फिलहाल कंपनी की ओर से फोन की कीमत और लॉन्च डेट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में सभी फीचर्स को लॉन्च तक संभावित जानकारी के तौर पर ही देखा जाना चाहिए।
