आज रद्द की गई रायपुर-कोरबा पैसेंजर ट्रेन का परिचालन बहाल

बिलासपुर. तीज त्यौहार के दौरान यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए दिनांक 14 सितम्बर 2026 को रद्द की गई गाड़ी संख्या 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर का परिचालन पुनः बहाल (रिस्टोर) कर दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के उरकुरा-रायपुर स्टोर डिपो के मध्य दोहरीकरण परियोजना के अंतर्गत उरकुरा स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग/नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के कारण उक्त गाड़ी को दिनांक 14 सितम्बर 2026 को रद्द किया गया था।

तीज त्यौहार के दौरान आवागमन को सुगम बनाने के उद्देश्य से अब गाड़ी संख्या 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर का परिचालन दिनांक 14 सितम्बर 2026 को बहाल कर दिया गया है।

अब यह गाड़ी दिनांक 14 सितम्बर 2026 को अपने निर्धारित समय-सारणी के अनुसार चलेगी।

↑
Exit mobile version