शहीद कर्नल त्रिपाठी व उनके परिवार का पार्थिव शरीर पहुंचा रायगढ़, नम आंखों से शहरवासियों ने दी श्रद्धंजलि

रायगढ़/नवप्रदेश। Martyr Colonel Tripathi : मणीपुर उग्रवादी हमले में शहीद हुए रायगढ़ के रहने वाले कर्नल विप्लव त्रिपाठी, उनकी पत्नी अनुजा व 5 वर्षीय बच्चे अबीर का पार्थिव शरीर रायगढ़ पहुंचा।

तिरंगे से लिपटे कर्नल विप्लव त्रिपाठी व परिवार का पार्थिव शरीर सोमवार को भारतीय वायु-सेना के विशेष विमान से रायगढ़ के जिंदल एयरपोर्ट रायगढ़ पहुंचा तो वहां मौजूद सभी लोगों की आंखें नम हो गईं और पूरा माहौल गमगीन था।

एयरपोर्ट से पार्थिव देह किरोड़ीमल काॅलोनी स्थित त्रिपाठी (Martyr Colonel Tripathi) निवास पर रखा गया। जहां सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे। शहीद कर्नल त्रिपाठी और उनके परिवार का पार्थिव देह को निवास से रामलीला मैदान में आमजनों के अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। जहां सेना के जवानों ने वीर सपूत को गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

Martyr Colonel Tripathi

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। रायगढ़ सांसद गोमती साय, रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक, लैलूंगा विधायक चक्रधर सिदार, जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल, कलेक्टर भीम सिंह, पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा और रायगढ़ शहर के हजारों लोगों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इधर शहीद कर्नल परिवार के शहादत पर शहर में व्यपारिक प्रतिष्ठान स्वस्फूर्त बंद रहे।

शहीद की अंतिम यात्रा (Martyr Colonel Tripathi) रामलीला मैदान से शुरू होगी। अंतिम यात्रा रायगढ़ के सक्तीगुड़ी चौक, स्टेशन चौक, गांधी चौक, सुभाष चौक होते हुए पुरानी हटरी गांजा चौक चांदनी चौक होते हुए सर्किट हाउस स्थित मुक्तिधाम पहुंचेगी। जहां शहीद परिवार को अंतिम विदाई दी जाएगी।

Martyr Colonel Tripathi
https://twitter.com/ChhattisgarhCMO/status/1460158981704347657

उल्लेखनीय है कि मणिपुर में शनिवार को एक बड़ा आतंकी हमला हुआ। इस हमले में आतंकियों ने 46 असम राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विप्लव त्रिपाठी को निशाना बनाया। उनके काफिले पर हमला किया गया। जिस समय ये हमला हुआ, उस वक्त कर्नल त्रिपाठी अपने परिवार के साथ लौट रहे थे। आतंकियों के इस हमले में कर्नल त्रिपाठी के अलावा उनकी पत्नी अनुजा और पांच वर्षीय बेटे अबीर की भी मौत हो गई। त्रिपाठी परिवार छत्तीसगढ़ के रायगढ़ का रहने वाला था। इस पूरे हमले में 7 जवान शहीद हुए हैं।

Exit mobile version