Site icon Navpradesh

Odisha Train Accident: अब तक 280 लोगों की मौत, 900 से ज्यादा घायल, केन्द्र रेल मंत्री और CM पटनायक….

Odisha Train Accident: 280 people died so far, more than 900 injured, Central Railway Minister and CM Patnaik….

बालासोर। odisha train accident: शुक्रवार की रात हुए ओडिसा के बालासोर टे्रन हादसे में अब तक 280 लोगों की मौत हो गई, वहीं 900 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसा एक ही टै्रक पर दो ट्रेने आ जाने की वजह से हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार अभी तक ओडिसा जाने वाली 42 टे्रनों को रद्द कर दिया गया है वहीं 38 टे्रनों के रूट बदले गए है और कुछ टे्रनों को कैंसल कर दिया गया है।

हादसा इतना भयानक था कि घटना में 280 लोगों की मौत हो गई। मौतों का आंकड़ा अभी बढ़ सकता है। घटना की जानकारी मिलते ही ओडिसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी घटनास्थल पर पहुंच गए।

केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी घटना की जानकारी मिलते ही आज सुबह वह भी बालासोर पहुंच गए है। श्री वैष्णव ने कहा कि रेलवे, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीम बचाव कार्य में लगी हुई है। सबसे पहले कार्य बचाव कार्य किया जा रहा है उसके बाद बहाली कार्य किया जाएगा।

Exit mobile version