Site icon Navpradesh

कानून-व्यवस्था में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, SP और ज्यादा मेहनत करें : CM विष्णुदेव साय

No laxity will be tolerated in law and order, SP should work harder: CM Vishnudev Sai

CM Vishnudev Sai

रायपुर/नवप्रदेश। CM Vishnudev Sai: कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कलेक्टरों के कामकाज पर तेवर दिखाए वही तेवर शुक्रवार को भी देखने को मिले। सीएम ने साफ शब्दों में कहा कि कानून-व्यवस्था में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिलों में कानून व्यवस्था की समीक्षा की कड़ी में दुर्ग रेंज की समीक्षा करते हुए कहा कि किसान सम्मान निधि में धोखाधड़ी का मामला सामने आया था। ऐसी गड़बड़ी भविष्य में दोबारा नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुर्ग रेंज पुलिस के कामकाज पर नाराजगी जताते हुए और ज्यादा मेहनत करने की जरूरत बताई।

हत्या और डकैती के मामले 6 महीने में भी सुलझ नहीं पा रहे हैं, ये सही नहीं है। कई मामलों में आरोपी फरार है, इस पर जल्दी कार्रवाई होनी चाहिए। प्रतिबंधात्मक मामलों में देरी न हो और जिला बदर की कार्रवाई केवल कागजों पर ना हो, बल्कि वास्तव में हो। नए कानून की जानकारी को बेहतर तरीके से स्वीकार करें और जरूरत के अनुसार ट्रेनिंग कर खुद को अपडेट करते रहें।

Exit mobile version