Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination : CM नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए भरा नामांकन, अमित शाह रहे मौजूद, अब बिहार में नए CM की चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल (Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination) कर दिया है। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी उनके साथ मौजूद रहे। नीतीश कुमार के इस कदम के बाद अब बिहार में नए मुख्यमंत्री को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है।

सूत्रों के मुताबिक जल्द ही जेडीयू विधायक दल की बैठक बुलाई जा सकती है, जिसमें आगे की रणनीति और सरकार के नए नेतृत्व को लेकर फैसला किया जाएगा। हालांकि नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले से जेडीयू के कुछ कार्यकर्ताओं और विधायकों में नाराजगी भी देखी जा रही है। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री को राज्यसभा भेजने का फैसला विधायक दल की बैठक में लिया जाना चाहिए था।

पिछले सप्ताह ही 75 वर्ष के हुए नीतीश कुमार अब सक्रिय रूप से राष्ट्रीय राजनीति में भूमिका निभाने की तैयारी में हैं। लंबे समय से बिहार की राजनीति का केंद्र रहे नीतीश कुमार के दिल्ली जाने से राज्य में सत्ता समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं।

राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि नीतीश कुमार अपने बेटे निशांत कुमार को सक्रिय राजनीति (Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination) में ला सकते हैं। जेडीयू के वरिष्ठ नेता विजय कुमार चौधरी पहले ही संकेत दे चुके हैं कि निशांत जल्द ही राजनीति में एंट्री कर सकते हैं। माना जा रहा है कि उन्हें विधान परिषद के रास्ते सदन में लाया जा सकता है और वे उपमुख्यमंत्री पद के प्रमुख दावेदार हो सकते हैं।

इसके साथ ही यह संभावना भी जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री पद बीजेपी के खाते में जा सकता है, जबकि जेडीयू कोटे से दो उपमुख्यमंत्री बनाए जा सकते हैं। जेडीयू कोटे से दूसरे डिप्टी सीएम के लिए विजय चौधरी और अशोक चौधरी के नामों पर भी चर्चा हो रही है। विजय चौधरी को नीतीश कुमार का करीबी सहयोगी माना जाता है, जबकि अशोक चौधरी दलित समाज से आने वाले जेडीयू के प्रमुख चेहरों में गिने जाते हैं।

फिलहाल बिहार की राजनीति में अगले कुछ दिनों को बेहद अहम माना (Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination) जा रहा है, क्योंकि विधायक दल की बैठक और गठबंधन की रणनीति के बाद ही राज्य के नए मुख्यमंत्री को लेकर तस्वीर साफ हो पाएगी।

Exit mobile version