Site icon Navpradesh

Nitin Nabin Raipur Visit : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने की मुलाकात

Nitin Nabin Raipur Visit

Nitin Nabin Raipur Visit

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उनका आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें शॉल और प्रतीक चिन्ह नंदी भेंटकर सम्मानित किया। मुलाकात के दौरान (Nitin Nabin Raipur Visit) विधायक किरण देव और छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह भी उपस्थित रहे।

नितिन नवीन (Nitin Nabin Raipur Visit) का यह छत्तीसगढ़ दौरा विशेष महत्व रखता है, क्योंकि बिहार में एनडीए की ऐतिहासिक जीत के बाद नई सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेने के पश्चात यह उनका पहला आधिकारिक दौरा है। बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से लगातार विजय प्राप्त कर पुनः विधायक बने नितिन नवीन प्रदेश में भाजपा संगठन की गतिविधियों की समीक्षा के उद्देश्य से रायपुर पहुंचे हैं।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, उनके इस प्रवास के दौरान संगठनात्मक बैठकों, विभिन्न जिलों के प्रभारियों से चर्चा और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तय किए जाने की संभावना है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि नितिन नवीन का अनुभव और संगठनात्मक दृष्टि छत्तीसगढ़ भाजपा के लिए महत्वपूर्ण रहेगी।

मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच राज्य के विकास, सड़क अवसंरचना, प्रबंधन, और संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई। नितिन नवीन ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा संगठन (BJP Organisational Review) मजबूती से काम कर रहा है और आने वाले दिनों में यह कार्य और तेज होगा। उनके सम्मान समारोह के दौरान मुख्यमंत्री निवास परिसर में पारंपरिक स्वागत व्यवस्था भी की गई। पूरे दौरे को भाजपा कार्यकर्ता अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रेरणादायी मान रहे हैं।

Exit mobile version