Nitin Nabin Visit : छत्तीसगढ़ BJP प्रभारी नितिन नबीन कल प्रदेश दौरे पर, SIR मुद्दे पर लेंगे बैठक

छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी और बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री नितिन नबीन (Nitin Nabin Chhattisgarh Visit) 28 नवंबर की सुबह रायपुर पहुंच रहे हैं। बिहार में एनडीए की ऐतिहासिक जीत के बाद कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद यह उनका पहला छत्तीसगढ़ प्रवास होगा। बांकीपुर विधानसभा से बड़ी जीत दर्ज करने के बाद नितिन नबीन अब प्रदेश में संगठन की गतिविधियों की समीक्षा और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तय करने के उद्देश्य से दौरे पर आ रहे हैं।

https://youtu.be/Me1h37lIppk

एयरपोर्ट पर होगा भव्य स्वागत

बीजेपी पदाधिकारियों के अनुसार नितिन नबीन सुबह नई दिल्ली से रवाना होकर 8:45 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां कार्यकर्ता उनका पारंपरिक वाद्यों, नारों और पुष्पगुच्छ के साथ (BJP Welcome in Raipur) भव्य स्वागत करेंगे। भाजपा रायपुर शहर जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर ने बताया कि सभी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में एयरपोर्ट पहुंचकर स्वागत में शामिल होने की अपील की गई है।

प्रदेश कार्यालय में बैठकें और रणनीति तय

एयरपोर्ट से नितिन नबीन सीधे कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय जाएंगे, जहां वे विभिन्न बैठकों में शामिल होंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार इस दौरान वे संगठन की मौजूदा गतिविधियों की समीक्षा करेंगे और आगामी महीनों के कार्यक्रमों, सदस्यता विस्तार, जिला दौरों और (BJP SIR Issue Discussion) SIR मुद्दे पर प्रभारियों के साथ विस्तृत चर्चा करेंगे।

https://youtu.be/H654eA-QJ6c

दौरे से कार्यकर्ताओं में उत्साह

पार्टी नेताओं का कहना है कि नितिन नबीन का यह दौरा संगठन को नई दिशा और ऊर्जा देगा। कार्यकर्ता इसे प्रेरणा और मार्गदर्शन का बड़ा अवसर मान रहे हैं। भाजपा प्रदेश संगठन उनके साथ आगामी राजनीतिक अभियान और कार्यक्रमों की रूपरेखा पर अंतिम निर्णय लेने की तैयारी में जुटा है। संगठन का मानना है कि उनके नेतृत्व और अनुभव से प्रदेश इकाई को मजबूत संदेश और (Chhattisgarh BJP Strategy) नई गति मिलेगी।

Exit mobile version