Site icon Navpradesh

गबन का आरोपी CEO गिरफ्तार…

NGO operator including the then District CEO arrested for embezzlement of government money

Action on CEO-NGO

कांकेर/अंतागढ़/नवप्रदेश। Action on CEO-NGO : टाटपट्टी निर्माण सामाग्री, सुकर आहार सप्लाई के साथ मृत लोगों के नाम पर सामाग्री का वितरण कर फर्जी दस्तावेज बनाकर राशि गबन के मामले में तत्कालीन जनपद सीइओ और एनजीओं संचालक को गिरफ्तार किया गया।

थाना अंतागढ में वर्ष 2013 में तत्कालीन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कांकेर एवं पुलिस अधीक्षक कांकेर के आदेश से तत्कालीन मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत अंतागढ़ पी. ध्रुवे एवं श्रीराम वेलफेयर एण्ड एजुकेशन सोसायटी जगदलपुर के विरुध्द ( Action on CEO-NGO )मामला दर्ज किया गया था। जिसमे टाटपट्टी निर्माण हेतु सामाग्री, सुकर आहार सप्लाई के संबंध में शासन द्वारा दिये गये दिशा निर्देशों को ना मानकर फर्जी प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं फर्जी समान वितरण किया गया। यही नहीं बल्कि ग्रामीण क्षेत्र के मृत लोगों के नाम पर सामाग्री का वितरण कर फर्जी दस्तावेज बनाकर करीब 4 लाख 23 हजार रुपए का गबन किया गया था।

इस फर्जीवाड़े के बाद थाना अंतागढ़ में अपराध क्र. 08 / 2013 धारा 409, 420, 467, 468, 471, 34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान तत्कालीन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अंतागढ़ पी ध्रुवे को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।

वहीं इसी मामले में एक और आरोपी श्रीराम वेलफेयर एण्ड एजुकेशन सोसायटी ( Action on CEO-NGO )जगदलपुर का अध्यक्ष रामप्रसाद भगत मौके से फरार हो गया था जिसकी पिछले 7 वर्षों से पुलिस द्वारा पतासाजी की जा रही थी। पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा ने आरोपी रामप्रसाद भगत की सूचना देने वालों को 5 हजार रूपये नगद ईनाम की घोषणा की गई थी। 20 जनवरी 2022 को आरोपी पतासाजी दौरान अंतागढ़ पुलिस को भानपुरी जिला बस्तर में मेडिकल क्लीनिक का संचालन करने की जानकारी मिली।

पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा टीम का गठन कर तत्काल भानपुरी रवाना किया। आरोपी को पकड़कर पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कुबुल किया। जिसके बाद थाना अंतागढ़ लाकर आरोपी को शुक्रवार को न्यायालय पेश किया गया।

Exit mobile version