New Year 2021 : जानें किसे होगा धन लाभ व किसे मिलेगा प्रमोशन, इन तिथि वालों के लिए रहस्य भी

New Year 2021 : जानें किसे होगा धन लाभ व किसे मिलेगा प्रमोशन, इन तिथि वालों के लिए रहस्य भी

new year 2021, horoscope numerology 2021, navpradesh,

new year 2021

New Year 2021 : 1 मूलांक वालों को धनलाभ के आसार

रायपुर/नवप्रदेश। New Year 2021 : कल से नववर्ष 2021 का आगाज हो रहा। हर नववर्ष की शुरुआत की तरह इस वर्ष भी आपके मन में यह जानने की इच्छा होगी कि ये साल आपके लिए कैसा होगा। हर क्षेत्र से जुड़े शख्स को यह जानने की चाह होती है कि उसके कार्यक्षेत्र में नए साल में क्या कुछ खास है। पढि़ए आपकी इन्हीं जिज्ञासाओं का जवाब अंक ज्योतिष के नजरिए से…

मूलांक 1 यानी जन्मतिथि 1, 10, 19, 28

इस मूलांक के जातकों के लिए नया साल (new year 2021) मान, सम्मान व उपहार लेकर आएगा। जिन युवक युवतियों की शादी नहीं हो पा रही है उनकी शादी होने की प्रबल संभावना है। धनलाभ के भी आसार हैं। इस मूलांक के लोगों को प्रेम में सफलता प्राप्त होने केे आसार हैं। 1 मूलांक वालों के लिए 2021 निश्चित तौर पर फलदायी होगा।

मूलांक 2 यानी जन्मतिथि 2, 11, 29, 20

इन तारीखों पर जन्म लेने वालों के लिए नया साल रहस्यों से भरा रहेगा। इस मूलांक का जातक चाहे नौकरी पेशे वाला हो या व्यवसायी उसके साथ नई चीजें होंगी। इनके साथ वर्ष (2021 new year 2021) में अलौकिक शक्ति का साथ होगा, जिससे अप्रत्याशित लाभ होगा। यात्रा व सफलता निश्चित है। वर्ष रिसर्च व खोज से भरा रहेगा। कुछ उपाय करने से लक्ष्मीकृपा भी होगी।

मूलांक 3 यानी जन्मतिथि 3, 12, 31, 30


इन जन्मतिथियों वाले जातकों को वर्ष 2021 में सावधान व सतर्क रहने की जरूर है। नए साल में इन्हें गुप्त शत्रुबाधा का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में तंत्र बंधन के भी संकेत हैं। बाइक व अन्य वाहन संभलकर चलाना होगा अन्यथा दुर्घटनाओं की प्रबल आशंका है।

मूलांक 4 यानी जन्मतिथि 4, 13, 22, 31:

मूलांक 4 वालों को इस साल भाग्य का पूर्ण साथ मिलेगा। मई माह के बाद व्यावसायिक जीवन में प्रगति अधिक तेजी से होगी। कई प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेंगे। अपनी चतुराई और समझ के जरिये विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। कामकाज को लेकर अधिक भागदौड़ रहने के बावजूद काम की गुणवत्ता बनी रहेगी। और आपकी इसी विशेषता को कार्यस्थल पर सराहा जाएगा। कोर्ट में अगर केस चल रहा है तो फैसला आपके पक्ष में आने की पूरी सम्भावना है। प्राइवेट सेक्टर में नौकरी कर रहे लोगों को जुलाई-अगस्त के महीने में प्रमोशन मिल सकता है।

मूलांक 5 यानी जन्मतिथि 5, 14, 23

यह साल कई नए परिवर्तन लेकर आएगा और आप बड़ी ही कुशलता के साथ खुद को इन नयी परिस्थितियों में ढालने में कामयाब रहेंगे। कुछ दुविधाओं और शंकाओं के चलते महत्वपूर्ण मुद्दों पर निर्णय लेने में देरी हो सकती है लेकिन आपके द्वारा लिया गया अंतिम निर्णय सही साबित होगा। अगर अपने व्यवसाय या नौकरी में परिवर्तन का मन बना रहे है तो उसके लिए यह उचित समय है। पैसों की बचत करने के लिए योजनाबद्ध रूप से ही खर्चे करें।

अविवाहित युवक-युवतियों के लिए वर्ष 2021 शुभ रहेगा। आपके प्रेमी से आपका विवाह होने के योग बन रहे हैं। परिवार में कुछ बातों को लेकर झगड़ा हो सकता है। परिस्थितियों को सामान्य करने के लिए आपको अपने मन के विपरीत कुछ समझौते करने पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर सितम्बर-अक्टूबर के महीनों में तकलीफ हो सकती है।


मुलांक 6 यानी जन्मतिथि 6, 15, 24

वर्ष 2021 में जीवन की कई महत्वपूर्ण बातों को लेकर इनका नजरिया बदलेगा। अपने करियर को लेकर पहले ज्यादा गंभीर होंगे। करीबी लोगों द्वारा प्राप्त सहयोग से आप अपने जीवन को लेकर ज्यादा बेहतर निर्णय ले पाएंगे। आपकी लव-लाइफ के लिए भी यह वर्ष अनुकूल रहने वाला है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को सफलता के लिए साल के अंत तक इन्तजार करना पड़ेगा। बिजनेस में अपेक्षा के अनुरूप सफलता मिलेगी।

आपके बिजनेस पार्टनर के माध्यम से आपको व्यापार विस्तार करने में मदद मिलेगी। निजी जीवन के साथ-साथ व्यवसाय के संबंध में भी कुछ अतिरिक्त खर्चे होंगे। जीवनसाथी के सहयोग से पारिवारिक जीवन प्रेमपूर्ण बना रहेगा। जुलाई के महीने में संतान के करियर के संबंध में अनुकूल खबर मिल सकती है। कुल मिलाकर व्यक्तिगत जीवन को लेकर मन में संतुष्टि की भावना रहेगी।



मूलांक 7 यानी जन्म तारीख 7, 16, 25:

मूलांक 7 वालों के लिए 2021 की शुरुआती कुछ महीनें करियर को लेकर कुछ चुनौतीपूर्ण रह सकते है, लेकिन इसके बाद शेष पूरा वर्ष भाग्य आपके साथ रहेगा। इसलिए कुछ समय के लिए संयम रखे और करियर के संबंध में कोई बड़ा परिवर्तन न करें। कार्यस्थल पर बॉस और सीनियर अधिकारीयों के बीच आपकी छवि में सुधार होगा।

बड़ी जिम्मेदारी भी दी जा सकती है। कुछ व्यर्थ की गतिविधियां पढ़ाई से विद्यार्थियों का ध्यान हटाएगी। अत: संकल्प और एकाग्रता के साथ अपने लक्ष्य से की ओर बढ़ें और अनावश्यक चीजों से खुद का ध्यान भटकने न दें। वर्ष 2021 (new year 2021) के जून माह के पश्चात् ही आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार आना शुरू होगा। अगर आप सावधानी रखते हैं तो सेहत से जुडी कोई बड़ी समस्या नहीं होने वाली है।


मूलांक 8 यानी जन्मतिथि 8, 17, 26 :

करियर इस वर्ष बहुत सकारात्मकता और तेजी के साथ आगे बढ़ेगा। इस अवधि में किसी भी प्रकार की बाधा या मुश्किल परिस्थितियों का आप आसानी से सामना कर पाएंगे। आपकी आर्थिक स्थिति और प्रतिष्ठा में काफी वृद्धि होगी। सर्विस सेक्टर से जुड़े लोगों के करियर में उल्लेखनीय प्रगति होगी। आप इस दौरान अधिक उत्साह और प्रखरता के साथ काम कर पायेंगे।

कार्यस्थल पर होने वाली अनावश्यक राजनीती में न उलझें। नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति की सम्भावना है। बेहतर आर्थिक स्थिति के चलते आप अपनी पुरानी योजनाओं को भी पूरा करने में सफल रहेंगे। प्रॉपर्टी में निवेश के नजरिये से अगस्त के बाद का समय आपके लिए बहुत बेहतर है। निजी जीवन में आपके द्वारा कही गई बातों का लोग गलत मतलब निकाल सकते हैं। अत: वार्तालाप करते वक्त बातों में स्पष्टता और व्यव्हार में नरमी रखें। स्वास्थ्य के प्रति कुछ सावधानियां रखनी होगी। नियमित व्यायाम और अनुशासित दिनचर्या को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं।


मूलांक 9 यानी जन्मतिथि 9, 18, 27

9 मूलांक के जातकों के लिए वर्ष 2021 लिए सामान्य रहेगा। सफलता इस बात पर आधारित होगी कि आप खुद की क्षमताओं को कितना अधिक निखारते है और अपनी विशेषताओं का किस प्रकार से सदुपयोग करते हैं। सुनिश्चित लक्ष्य और योजना के साथ आप काम करते है तो निश्चित ही आप इस समय को अपने पक्ष में कर सकते हैं। परिवार के लोगों की ओर से आपको सहयोग मिलेगा। वर्ष के अंत में परिवार के साथ बाहर लम्बी यात्रा पर जाने की योजना भी बन सकती है। परिवार के साथ बिताया समय आपको मानसिक रूप से तनावमुक्त रखेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो अधिक जोखिम भरे या मशीनी काम करते वक्त थोडा ध्यान रखना होगा, चोट लगने की सम्भावना है। आंखों का विशेष ख्याल रखना होगा।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *