Site icon Navpradesh

New list of Congress Media Department : चुनावी साल में मीडिया में कांग्रेस का पक्ष रखने प्रवक्ताओं की जंबो लिस्ट

CG Congress Bhawan :

CG Congress Bhawan :

रायपुर/नवप्रदेश। New list of Congress Media Department : कांग्रेस मीडिया विभाग की नई जंबो लिस्ट जारी हुई है। चुनावी साल में मीडिया में कांग्रेस का पक्ष रखने के लिए प्रवक्ता नियुक्त किये गए हैं। 19 को प्रवक्ता, 39 पैनालिस्ट बनाए गए, नए चेहरों को भी मौका दिया गया है। संयुक्त सचिवों की भी लंबी सूची है। सूची में ज्यादातर पुराने और अनुभवी नेताओं को तरजीह दी गई है।

नई सूची के मुताबिक, सुशील आनंद शुक्ला को संचार विभाग के अध्यक्ष की जिम्मेदारी दोबारा दी गई है। जबकि वरिष्ठ प्रवक्ताओं में सुरेंद्र शर्मा, शिशुपाल शोरी, आरपी सिंह, धनंजय सिंह ठाकुर, घनश्याम राजू तिवारी, सुरेंद्र वर्मा और नीता लोधी को जगह मिली है।

लिस्ट में 19 नेताओं को प्रवक्ता और टीवी डिबेट के लिए 39 मीडिया पैनेलिस्ट बनाए गए हैं। वहीं 7 लोग मीडिया समन्वयक बनाए गए हैं। इसके अलावा संयुक्त सचिवों की भी लम्बी लिस्ट जारी की गई है।

इसमें प्रमुख रूप से सेवादल के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक राज आहूजा को भी संयुक्त महासचिव बनाया गया है । श्री आहूजा लगातार 1992 से 2023 तक सेवा दल में जिला अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सचिव के रूप में कार्य करते रहे। रायपुर शहर की झुग्गी झोपड़ियो में भी आहूजा का खासा प्रभाव है।

इसी तरह शाहरुख अशरफ़ी को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी संचार विभाग में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें मीडिया प्रदेश को-ऑर्डिनेटर बनाया गया है।

यहां देखें पूरी सूची…

Exit mobile version